छत्तीसगढ़ में अब पुलिस की कड़क वर्दी में ड्यूटी करते नजर आएंगे किन्नर , पुलिस भर्ती में हुआ 13 किन्नरों का चयन

रायपुर , 02-03-2021 4:12:42 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अब पुलिस की कड़क वर्दी में ड्यूटी करते नजर आएंगे किन्नर , पुलिस भर्ती में हुआ 13 किन्नरों का चयन
रायपुर 01 मार्च 2021 - लंबे समय तक इंतजार के बाद आज पुलिस भर्ती का परिणाम जारी हो गया। कुल 2259 पर पुलिस आरक्षक की भर्ती होगी। इस आरक्षक भर्ती में एक खास बात ये है कि पहली बार थर्ड जेण्डर का भी पुलिस भर्ती में चयन हुआ है। प्रदेश के अलग-अलग रेंज से कुल 15 थर्ड जेन्डर जल्द ही पुलिस की वर्दी में ड्यूटी करते नजर आयेंगे। सोमवार को 13 थर्ड जेण्डरो की लिस्ट जारी हो चुकी है, जबकि 2 लोग वेटिंग लिस्ट में हैं।

खास बात यह है कि 13 थर्ड जेण्डरो में सबसे ज्यादा 9 किन्नरों का सेलेक्शन रायपुर रेंज के लिए किया गया है। पहली बार पुलिस भर्ती में किन्नरों को भी शामिल होने का मौका मिला था। लिहाजा थर्ड जेंडर से भी काफी संख्या में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन दिया गया था। अब जब परिणाम जारी किया गया है तो कुल 13 किन्नर उसमें सफल हुए हैं और दो उम्मीदवार वेंटिंग लिस्ट में हैं। रायपुर जिले से 08 , धमतरी से 01 , राजनांदगांव से 02 , बिलासपुर से 01 , कोरबा से 01 और अंबिकापुर से 01 तृतीय लिंग के परीक्षार्थीयो का चयन पुलिस आरक्षक हेतु किया गया है।

ये वो किन्नर हैं, जो सालों से सामाजिक उपेक्षा झेल रहे थे। किसी को घर से निकाल दिया गया था, तो कोई सामाजिक शोषण का शिकार होकर दर-दर भटकने को मजबूर थे ऐसे में अब सरकारी नौकरी में आने के बाद ना सिर्फ उन किन्नरों का सामाजिक स्तर बढ़ेगा बल्कि समाज के लोगों का उनके प्रति नजरिया भी बदलेगा।

2018 में जारी विज्ञापन के बाद करीब 3 साल तक भर्ती को लेकर लेटलतीफी होती रही। लिखित परीक्षा के बाद भी कभी कोरोना तो कभी विभागीय अनदेखी से परीक्षा टलती रही। इसी साल जनवरी महीने से फिजिकल टेस्ट शुरू हुआ था। पिछले दिनों ही फिजिकल टेस्ट खत्म हुआ था, जिसका परिणाम आज जारी किया गया। फिजिकल टेस्ट में लिए कुल 48 हजार 278 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH