एक विवाह ऐसा भी , शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले प्रेमी ने जेल में प्रेमिका से रचाई शादी

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक विवाह ऐसा भी , शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले प्रेमी ने जेल में प्रेमिका से रचाई शादी
कांकेर 01 मार्च 2021 - शादी का प्रलोभन देकर प्रेमिका से संबंध बनाने और बाद में शादी करने से इन्कार करने वाला प्रेमी जेल में ही सही, प्रमिका से शादी करने पर राजी हो ही गया दोनों की रजामंदी से जेल परिसर में रविवार को विवाह कराया गया।

कांकेर के समीपस्थ गांव की 22 वर्षीय युवती का अपने ही गांव के दीपक (24) के साथ कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दीपक ने उससे शादी का वादा कर संबंध भी बनाया। वहीं अक्टूबर-नवंबर 2020 में जब युवती ने दीपक से शादी करने को कहा, तो उसने इससे इन्कार कर दिया। इस बारे में गांव में सामाजिक बैठक भी हुई, लेकिन वहां भी उसने शादी करने से मना कर दिया, जिसके चलते युवती ने पुलिस थाना कांकेर में दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी प्रेमी दीपक को गिरफ्तार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया और फिर उसे 02 नवंबर 2020 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कोर्ट परिसर में प्रकरण की सुनवाई के दौरान दीपक ने प्रेमिका से मुलाकात कर विवाह करने की इच्छा जताई। दोनों के स्वजनों में शादी को लेकर सहमति बनने के बाद न्यायालय में विवाह की अनुमति लेने के लिए आवेदन दिया गया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति को देखकर इसे निजी मामला बताते हुए विवाह कराने की तैयारी के निर्देश जेल अधीक्षक को 19 फरवरी को दिए थे।

कांकेर जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी के मुताबिक कोर्ट के निर्देश पर स्वजनों के खर्च पर जेल परिसर में विवाह की तैयारी की गई और रविवार को गायत्री परिवार के माध्यम से शादी कराई गई।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH