झाड़ियों में छिपा कर रखा बम हुआ ब्लास्ट , हादसे में एक बच्चे की मौत और दो बच्चे घायल

बिहार , 01-03-2021 5:21:34 AM
Anil Tamboli
झाड़ियों में छिपा कर रखा बम हुआ ब्लास्ट , हादसे में एक बच्चे की मौत और दो बच्चे घायल
खगड़िया 28 फरवरी 2021 - बिहार के खगड़िया जिले के गोगरी बाजार के भगवान हाईस्कूल मैदान में बम फटने से सात वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। बच्चे खेलने के दौरान झाड़ी में गए गेंद को लाने के लिए गए थे। रविवार की दोपहर बम फटने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी। घायल दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। मृतक बड़ीचक गांव निवासी मो. कासिम का पुत्र कुर्बान है। वहीं घायलों में उसी गांव के मो. इंजिल (10) व मो.अफसार (10) शामिल हैं। 

घायल बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे लोग छह-सात दोस्तों के साथ मिलकर मैदान के पास गेंद खेल रहे थे। खेलने के दौरान गेंद क्रीड़ा भवन में उगी झाड़ी में चला गया। झाड़ी से गेंद लाने के दौरान कुर्बान पॉलीथिन में लिपटा एक डब्बा भी लेकर निकल रहा कि धमाके के साथ जोरदार आवाज हुई। वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। 

आवाज सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायल तीनों बच्चों को मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में गोगरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक ने कुर्बान की हालत गंभीर देख सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 

सूचना मिलते ही गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल, एसडीपीओ मनोज् कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष बीरबल राय व सीओ कुमार रविन्द्र नाथ ने पहुंचकर घायल बच्चों से पूछताछ की। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी गयी है।
झाड़ियों में छिपा कर रखा बम हुआ ब्लास्ट , हादसे में एक बच्चे की मौत और दो बच्चे घायल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH