बजट ब्रेकिंग , कल पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट कर्मचारियों व युवाओं की बजट पर टिकी नजर मुख्यमंत्री ने बजट पर कही यह बात

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बजट ब्रेकिंग , कल पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट कर्मचारियों व युवाओं की बजट पर टिकी नजर मुख्यमंत्री ने बजट पर कही यह बात
रायपुर 28 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट कल दोपहर आयेगा कोरोना के हालात के बीच पेश किये जा रहे बजट पर हर वर्ग की नजर है। खास कर युवाओं और कर्मचारियों की वहीं किसानों को मिल रही सौगातों में और बढ़ोत्तरी की भी उम्मीद जतायी जा रही है। इधर बजट पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्ते खोलने से इंकार कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब आज पत्रकारों ने बजट को लेकर संकेत पूछे तो जवाब में मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए बस इतना ही कहा की ज्यादा समय बचा नहीं बस 20 22 घंटे का इंतजार कीजिए

कल के बजट को लेकर कर्मचारी वर्ग काफी उम्मीदों में हैं। दरअसल पहला-दूसरा बजट किसानों के नाम होने के बाद कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार के बजट में उनके लिए सौगातों का पिटारा खुलेगा। हालांकि पिछले बजट में मुख्यमंत्री ने शिक्षाकर्मियों के संविलियन का ऐलान कर शिक्षकों की बड़ी मांगों को पूरा कर दिया था। वहीं शिक्षकों की भर्ती भी शुरू हो गयी है, तो पुलिसकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया भी पूर्ण हो गयी है। ऐसे में इस बजट में युवाओं, कर्मचारियों व किसानों के  साथ-साथ व्यापारी वर्ग के लिए क्या कुछ खास होगा, इसका इंतजार बेसब्री से लोग कर रहे हैं।

इधर बजट पूर्व ही विपक्ष सरकार को घेरने में जुट गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि कल पेश होने वाला बजट “जीरो बजट” होगा। बजट से किसी भी प्रकार की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी कहा है कि कल पेश होने वाला बजट हताश और निराश करने वाला होगा और लोगों को कल पेश होने वाले बजट से किसी भी प्रकार की कोई अपेक्षा नहीं रखनी चाहिये। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH