छत्तीसगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में कोरोना का कहर , कहीं छात्र-छात्राएं मिली कोरोना संक्रमित तो कहीं टीचर हुई पॉजेटिव

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के स्कूल और कॉलेजों में कोरोना का कहर , कहीं छात्र-छात्राएं मिली कोरोना संक्रमित तो कहीं टीचर हुई पॉजेटिव
रायपुर 25 फरवरी 2021 -  छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा जरूर स्थिर दिख रहा है, लेकिन स्कूल कालेजों में कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों से स्कूल कॉलेजों में छात्रों व शिक्षकों के कोरोना पॉजेटिव होने की खबरें आ रही है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर , मुंगेली और जशपुर में छात्र , छात्राओं व शिक्षिकाओं के कोरोना पॉजेटिव होने की खबर आ रही है।

तखतपुर में तीन छात्राएं कोरोना पॉजेटिव मिली

तखतपुर ब्लाक के ग्राम पाली स्थित हाई स्कूल में स्वास्थ्य विभाग की टीम बिलासपुर से कोरोना टेस्ट चेकअप करने पहुंची थी! इस दौरान 45-50 छात्र-छात्राओं का कोरोना RTPCR टेस्ट किया गया, जिसमें तीन छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है।  इसमें ग्राम भौंराकछार की दो छात्राएं और ग्राम टिंगीपुर की एक छात्रा में कोरोना मिला है स्थानीय प्रशासन ने तीनों छात्राओं को होम आइसोलेट कर दिया है और स्कूल के सभी छात्रों की छुट्टी दे दी गई।

मुंगेली के कॉलेज का छात्र कोरोना संक्रमित

मुंगेली के साइंस कॉलेज में छात्र कोरोना संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्राचार्य ने कॉलेज में छुट्टी घोषित कर दी। 27 फरवरी तक कॉलेज बंद रहेगा, इस दौरान आनलाइन कक्षाएं ही चलेगी। कालेज में प्रैक्टिकल को भी स्थगित कर दिया गया।

जशपुर में दो शिक्षिकाएं कोरोना पॉजेटिव

शासकीय हाईस्कूल नारायणपुर की दो शिक्षिकाएं कोरोना पॉजेटिव मिली है। दोनों शिक्षिकाओं की तबीयत खराब थी। कोरोना के संदिग्ध लक्षण की वजह से दोनों का टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। दोनों शिक्षिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित शिक्षिकाओं के मिलने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। 

अब सभी शिक्षकों व छात्रों का कोरोना टेस्ट कराया जायेगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब विभाग ने ये सख्त निर्देश दिया है कि कोई भी लक्षण रहने पर स्कूल में शिक्षक व बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जायेगा तो फिर शिक्षक सर्दी-खांसी के बावजूद स्कूल कैसे आ रहे थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH