छत्तीसगढ़ के बोर्ड परीक्षा में पास होना हुआ आसान , अब पास होने के लिए लाना होगा मात्र इतने नम्बर

रायपुर , 24-02-2021 8:34:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के बोर्ड परीक्षा में पास होना हुआ आसान , अब पास होने के लिए लाना होगा मात्र इतने नम्बर
रायपुर 24 फरवरी 2021 - कोरोना काल में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं पास करना छात्रों के लिए आसान होगा जो छात्र घर से असाइनमेंट तैयार कर रहे हैं, इसके लिए 23 अंक तय किए गए हैं। किसी भी विषय में पास होने के लिए 25 नंबर जरूरी होते हैं। यानी जो छात्र असाइनमेंट के 23 अंकों में पूरे के पूरे अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें पास होने के लिए केवल 2 नंबरों की जरूरत होगी।

असाइनमेंट के सवालों के जवाब छात्रों को घर से ही लिखकर जमा करना है। इसलिए इस बार पास होना छात्रों के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। सीजी बोर्ड परीक्षा में इस बार 7.56 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं। दसवीं-बारहवीं सीजी बोर्ड एग्जाम में संभवत: पहली बार असाइनमेंट का फार्मूला लागू किया गया है।

इसका फायदा छात्रों को मिलेगा दसवीं में थ्योरी का पेपर 75 नंबर का है इसमें पास होने के लिए 33 प्रतिशत यानी 25 नंबर जरूरी है। पिछले साल तक पास होने के लिए जरूरी 25 नंबर थ्योरी के पेपर यानी लिखित परीक्षा के आधार पर भी छात्रों को जुटाने पड़ते थे लेकिन इस बार नए फार्मूले से रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

इसके तहत लिखित परीक्षा भले ही 75 नंबर के लिए हो लेकिन इसका वेटेज 52 नंबर का रहेगा। इसके आधार पर मूल्यांकन होगा। जबकि 23 नंबर इस बार असाइनमेंट के लिए निर्धारित किए गए हैं और लिखित परीक्षा के नंबर और असाइनमेंट में मिले नंबर को जोड़कर रिजल्ट तैयार किए जाएंगे छात्रो ने असाइनमेंट को घर से लिखकर जमा किया है, इसलिए इसमें ज्यादा नंबर मिलने की संभावना है।

किसी छात्र को यदि 23 नंबर के असाइनमेंट में ही 18 से 20 नंबर तक मिल जाते हैं तो फिर पास होने के लिए थ्योरी में 5 से 7 नंबर और लाने होंगे। इसे पाना छात्रों के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। इस तरह से असाइनमेंट के फार्मूले से पास होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ेगी।

पिछले कुछ बरसों में दसवीं-बारहवीं का रिजल्ट जरूर बढ़ा है लेकिन फेल होने वाले छात्रों की संख्या भी अधिक है। पिछले साल दसवीं-बारहवीं में एक लाख से अधिक छात्र फेल हुए थे।

जिन असाइनमेंट में ज्यादा नंबर वे ही जोड़े जाएंगे
दसवीं-बारहवीं के प्रत्येक विषय के लिए कुल 6 असाइनमेंट हैं। इसमें से पांच जारी हो चुके हैं। फरवरी का असाइनमेंट आना अभी शेष है। 6 में से जिन 3 असाइनमेंट में छात्रों ने अधिक नंबर पाया है, उसे मान्य करते हुए रिजल्ट तैयार किया जाएगा अधिकारियी का कहना है कि बोर्ड एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्रों को तीन असाइनमेंट पूरा करना जरूरी है। इसके बगैर उन्हें बोर्ड एग्जाम में बैठने की पात्रता नहीं होगी। इसलिए असाइनमेंट सभी छात्रों के लिए जरूरी है।

30 प्रतिशत इस बार असाइनमेंट के आधार पर
“सैद्धांतिक अंकों का 30 प्रतिशत इस बार असाइनमेंट के आधार पर मान्य किए जाएंगे। इनके नंबरों को अंकसूची में जाेड़ा जाएगा।”

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH