जांजगीर चाम्पा विधायक नारायण चंदेल के एक सवाल से गरमाया सदन , जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वाक आउट

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा विधायक नारायण चंदेल के एक सवाल से गरमाया सदन , जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया वाक आउट
रायपुर 24 फरवरी 2021 - भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने देशी और विदेशी मदिरा के विक्रय से प्राप्त राशि के संबंध में सदन में जानकारी चाही. नारायण चंदेल ने पूछा कि 01 जनवरी 2019 से 31 जनवरी 2021 तक प्रदेश में देशी और विदेशी मदिरा के विक्रय से कितनी राशि प्राप्त हुई है. इस अवधि में दुकानों को कितनी धनराशि जमा करना शेष है. राशि जमा नहीं होने का क्या कारण है. देसी और विदेशी मदिरा विक्रय से प्राप्त राशि विभाग के द्वारा कहां-कहां जमा कराई जाती है।

जांजगीर चाम्पा विधायक के इस सवाल पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जानकारी दी कि प्रदेश में देशी-विदेशी मदिरा के विक्रय से अब तक 6 हजार 279 करोड़ 60 लाख 55 हजार 590 रुपये और विदेशी मदिरा के विक्रय से 5 हजार 870 करोड 51 लाख 28 हजार 930 रूपए की राशि प्राप्त हुई है. इस अवधि में बिक्री राशि में सिर्फ महासमुंद जिले में 5 करोड़ 25 लाख 98 हजार 650 रुपए जमा होना शेष है. वहां यस बैंक के खाते में राशि जमा नहीं की गई है. प्रबंधन के निमित्त के फलस्वरूप यह राशि निगम के खाते में जमा नहीं हो सकी. राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम द्वारा यस बैंक को ब्लैक लिस्टेड किया गया है. विधायक नारायण चंदेल ने पूछा कि यस बैंक में पैसा जमा क्यों कराया जा रहा है।

इस पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि यह खाता हमारे सरकार के दौरान नहीं खोला गया है. पुरानी सरकार में ही खोला गया था हमने तो ब्लैक लिस्टेड करने का काम किया है।

धर्मजीत सिंह ने पूछा कि यस बैंक किसी भी दिन नो बैंक हो जाएगा. इसे क्या नेशनलाइज बैंक में डालेंगे क्या. शासन के राजस्व का सबसे बड़े स्त्रोत को खतरे में नहीं डाला जाना चाहिए. मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि हमने बैंक को ब्लैकलिस्ट किया है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्लेसमेंट एजेंसी को संरक्षण देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह पहली सरकार है जो सरकारी खजाने को चूना लगाने का काम कर रही है. नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर सदन में जमकर हंगामा हुआ. सत्तापक्ष ने अनर्गल आरोप करार देते हुए जमकर हंगामा किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH