राजधानी रायपुर में विवाहिता के साथ दुष्कर्म , लिफ्ट देने के बहाने दिया वारदात को अंजाम

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में विवाहिता के साथ दुष्कर्म , लिफ्ट देने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
रायपुर 24 फरवरी 2021 - राजधानी रायपुर में विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला को लिफ्ट देने के बहाने निर्माणाधीन मकान में ले गया, फिर वहां जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकली और आरोपी विजय उर्फ प्रधान के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. आरोपी खजुरा उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को तेंदुआ गांव की रहने वाली महिला अपने मायके कुररु गांव मड़ई देखने जा रही थी. शाम होने के कारण वह नहीं गई और वापस लौटने लगी. तभी खंडवा नाला के पास उसे विजय कुमार नाम का व्यक्ति मिला. चूंकि पीड़िता और आरोपी पहले से एक साथ काम कर चुके थे इसलिए दोनों में जान पहचान थी. इस कारण पीड़ित महिला उससे लिफ्ट मांग ली।

इसके बाद आरोपी अपने कार्यस्थल सेक्टर 30 ईडब्ल्यूएस निर्माणधीन मकान ले गया और वहां तीन चार बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया. इधर, मामले को लेकर राखी थाना पुलिस का कहना है कि घटना के दूसरे दिन पीड़िता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज किया गया. आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पेटिंग का काम करता है. पीड़िता शादीशुदा है. उसका पति उसे छोड़ चुका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH