पलायन खत्म होने का 15 साल तक झूठा दावा करने के लिए रमन सिंह प्रदेश से माफी मांगे - कांग्रेस

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पलायन खत्म होने का 15 साल तक झूठा दावा करने के लिए रमन सिंह प्रदेश से माफी मांगे - कांग्रेस
रायपुर 08 जून 2020 - कोरोना काल के दौरान प्रदेश में बड़ी संख्या में मजदूरों के वापस आने से यह बात साबित हो गया है की पंद्रह वर्षो में भाजपा की पूर्ववर्ती रमन सरकार राज्य में पलायन रोकने और रोजगार देने में नाकामयाब साबित रही है ।
 प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और संचार विभाग के सदस्य सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस दशको तक राज्य में पलायन की गम्भीर समस्या को विधानसभा से ले कर सड़कों तक उठाती रही है ।तब भाजपा सरकार दावा करती थी कि राज्य से पलायन पूरी तरह समाप्त हो चुका है। भाजपा और रमन का तब किया गया दावा पूरी तरह झूठा था तभी आज राज्य में बड़ी संख्या में श्रमिक वापस आ रहे है । मुख्यमंत्री रहते हुए राज्य की विधान सभा और सार्वजनिक रूप से दर्जनों बार छत्तीसगढ़ से पलायन समाप्त होने का दावा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पलायन के इस भीषण विभीषिका के खुलासे के बाद राज्य की जनता से माफी मांगे।
कोरोना महामारी के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के प्रयास से  अब तक 2.63 लाख श्रमिको को ट्रेनों और सड़क मार्गो तथा हवाई मार्ग से वापस ला कर क्वारन्टीन कर चुकी है ।अभी भी लाखों की संख्या में मजदूरों को वापस लाने की कार्यवाही चल ही रही है।
   कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रवासी मजदूरों के ये आंकड़े पूर्व वर्ती भाजपा सरकार के चेहरे का बदनुमा दाग है जो कोरोना काल मे उभर कर सामने आया है । 
छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य से हुआ था कि  सरकार की  पहुच आम आदमी तक हो सके सरकार आम आदमी के लिए रोजगार और शिक्षा स्वास्थ्य जैसे मूलभूत संसाधन  जुटा सके दुर्भाग्य से राज्य निर्माण के बाद डेढ़ दशक तक सरकार चलाने वाली भाजपा इसमे पूरी तरह नाकामयाब साबित हुई।
   कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रचुर वन खनिज संपदा जल ,जंगल ,जमीन से समृद्ध राज्य के निवासियों का रोजगार के लिए पलायन दुखद है। यदि तत्कालीन भाजपा सरकार ईमानदारी से मनरेगा में ही लोगो को काम दिलवा देती तो इतनी बड़ी संख्या में मजदूर राज्य के बाहर जाने को विवश नही होते ।भाजपा ने उस समय दावा किया था कि उसकी सरकार  मनरेगा में 100 के बजाय 150 दिन काम देगी ।हकीकत में धरातल पर राज्य में साल में औसत 28 दिन ही लोगो को काम मिल पाता था ।स्किल इंडिया मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन के नाम पर करोड़ो  खर्च करने के बाद इस छोटे से राज्य से 4 से पांच लाख मजदूरों का पलायन दुर्भाग्यपूर्ण है ।ये आंकड़े भाजपा के पूंजीवादी तथा मजदूर गरीब विरोधी  चरित्र का द्योतक  हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH