रायपुर व राजनांदगांव में 03 मार्च से लॉक डाउन और DPS में कोरोना पोजेटिव मिलने की खबर फर्जी

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
 रायपुर व राजनांदगांव में 03 मार्च से लॉक डाउन और DPS में कोरोना पोजेटिव मिलने की खबर फर्जी
रायपुर 23 फरवरी 2021 - सोशल मीडिया में इन दिनों बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से राजधानी रायपुर के साथ राजनांदगांव में तीन मार्च से लॉकडाउन किए जाने की खबर वायरल हो रही हैं. इसकी पड़ताल करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने इस खबर को फर्जी करार दिया है।

इसके अलावा डीपीएस, रायपुर के 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने वाली खबर को भी सेल ने नकारा है. सोशल मीडिया अफवाह को तेजी से फैलाने का एक बड़ा जरिया हो गया है. लोग बिना सोचे-समझे न केवल इस पर यकीन करने लगते हैं, बल्कि पूरी मासूमियत के साथ इसे दूसरों तक पहुंचाने में भी मदद करते हैं. ऐसा ही एक भ्रामक मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें रायपुर के साथ राजनांदगांव में 3 मार्च से लॉकडाउन होने की बात कही जा रही है, जिसकी घोषणा 26 फरवरी को की जाएगी।

इस मैसेज पर ध्यान दिलाए जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल ने पड़ताल की तो पता चला कि यह मैसेज फेक है, जिस पर सेल ने स्पष्टीकरण भी जारी किया है. रायपुर और राजनांदगांव में 3 मार्च से लॉकडाउन और डीपीएस, रायपुर में 12 छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की वायरल खबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी फेक न्यूज बताया है. छत्तीसगढ़ राज्य फेक न्यूज कंट्रोल एण्ड स्पेशल मॉनिटरिंग सेल के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए सीएमओ छत्तीसगढ़ ने खबर को पूरी तरह से फर्जी बताया है।
 रायपुर व राजनांदगांव में 03 मार्च से लॉक डाउन और DPS में कोरोना पोजेटिव मिलने की खबर फर्जी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH