बॉलीवुड को इक प्यार का नगमा है , मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश , जिंदगी की ना टूटे लड़ी , जैसे गीत देने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद की दर्द भरी दास्तान

बॉलीवुड , 22-02-2021 5:00:34 PM
Anil Tamboli
बॉलीवुड को इक प्यार का नगमा है , मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश , जिंदगी की ना टूटे लड़ी , जैसे गीत देने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद की दर्द भरी दास्तान
मुम्बई 22 फरवरी 2021 - गुजरे जमाने के मशहूर गीतकार संतोष आनंद ने अपने समय में कई बॉलीवुड फिल्मों में बढ़िया संगीत दिया है. 81 साल के संतोष आनंद ने मोहब्बत है क्या चीज, इक प्यार का नगमा है, मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश, जिंदगी की ना टूटे लड़ी प्यर कर ले घड़ी दो घड़ी जैसे बढ़िया गाने हमें दिए हैं. हालांकि, अब वो समय आ गया है जब संतोष बूढ़े हो चुके हैं और उनके पास करने के लिए कोई काम नहीं है. 

मुश्किलों का सामना कर रहे हैं संतोष आनंद 

संतोष आनंद के बेटे संकल्प ने 2014 में सुसाइड कर लिया था. वे खुद अब शारीरिक रूप से लाचार हैं. संतोष आनंद इंडियन आइडल 12 में संगीतकार प्यारेलाल के साथ नजर आने वाले हैं. उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपने संघर्ष को साझा किया. संतोष ने बताया कि उन्हें बिल तक चुकाने में कठिनाई हो रही है. 

ऐसे मिली थी बॉलीवुड में पहचान 

संतोष आनंद का जन्म बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुआ था. उन्होंने फिल्म पूरब और पश्चिम से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अपना पहला गाना 'एक प्यार का नगमा है' लिखा था, जो 1972 की फिल्म शोर में सुना गया था. इस गाने को मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने इसे कंपोज किया था. 

इसके बाद संतोष आनंद ने फिल्म रोटी कपड़ा और मकान के लिए 'और नहीं बस और नहीं' और 'मैं ना भूलूंगा' जैसे गानों को लिखा था. इसके लिए संतोष को उनका पहला बेस्ट लिरिसिस्ट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. इसके बाद उन्होंने क्रांति, प्यासा सावन और प्रेम रोग जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे. मोहब्बत है क्या चीज वो गाना था, जिसने संतोष आनंद को उनका आखिरी फिल्मफेयर अवॉर्ड जिताया।

बताया जाता है कि संतोष और उनकी पत्नी को शादी के दस साल बाद बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने संकल्प रखा था. संकल्प, गृह मंत्रालय में IAS अधिकारियों को सोशियोलॉजी और क्रिमिनोलाॅजी पढ़ाते थे. वे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे. संकल्प आत्महत्या से पहले 10 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें होम डिपार्टमेंट के कई सीनियर अधिकारी और डीआईजी का नाम शामिल था. संकल्प ने आरोप लगाया था कि करोड़ों के फंड में गड़बड़ी के चलते इन अधिकारियों ने उन्हें सुसाइड के लिए मजबूर किया था।

नेहा कक्कड़ ने दिए 5 लाख रुपये 

संकल्प ने 15 अक्टूबर 2014 को पत्नी के साथ दिल्ली से मथुरा पहुंचे थे, जिसके बाद दोनों ने कोसीकलां कस्बे के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी थी. इस हादसे में उनकी बेटी की किसी तरह बच गई थी. बूढ़े संतोष की परेशानी को देखते हुए सिंगर नेहा कक्कड़ ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की है. नेहा के अलावा विशाल ददलानी ने भी संतोष आनंद से उनके लिखे गीत मांगे और कहा कि वे उन्हें रिलीज करेंगे. 
बॉलीवुड को इक प्यार का नगमा है , मेघा रे मेघा रे मत जा तू परदेश , जिंदगी की ना टूटे लड़ी , जैसे गीत देने वाले मशहूर गीतकार संतोष आनंद की दर्द भरी दास्तान

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH