छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से , जाने बजट सत्र में कितने प्रश्न जाएंगे पूछे और क्या होगा आज

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से , जाने बजट सत्र में कितने प्रश्न जाएंगे पूछे और क्या होगा आज
रायपुर 22 फरवरी 2021 - राज्यपाल अनुसुइया उइके के अभिभाषण के साथ विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत होगी। अभिभाषण पर चर्चा 25-26 फरवरी को होगी। 26 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 24 बैठकें होंगी। बजट सत्र के दौरान विपक्ष धान खरीदी, किसानों की आत्महत्या, महिलाओं के विरुद्ध अपराध, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा। अब तक 2350 सवाल लगे हैं।

विधानसभा स्पीकर डॉ.चरणदास महंत ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 23 फरवरी को चार दिवंगत नेताओंं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी दिन तृतीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। एक मार्च को सीएम भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे।

इस पर दो और तीन मार्च को सामान्य चर्चा होगी। इसके बाद 4 से 23 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। स्पीकर डॉ. महंत ने बताया कि 20 फरवरी तक प्रश्नकाल की कुल 2350 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इनमें 1262 तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों की संख्या 1088 है। प्रश्न प्राप्त करने की अंतिम तिथि 2 मार्च निर्धारित की गई है, इसलिए प्रश्नों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि स्थगन प्रस्ताव की 24 और ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की 117 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। इसी तरह नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए केवल एक सूचना और अशासकीय संकल्प की कुल 9 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं। अभी तक की स्थिति में शून्यकाल की 18 और याचिका की 37 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।

बता दें कि पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव आएगा। इसके बाद पहले दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। इससे पहले सुबह कार्यमंत्रणा समिति की बैठक रखी गई है, जिसमें सत्र के कार्यों के संबंध में चर्चा होगी।

बजट सत्र में भाजपा ने हर मुद्दे को प्रश्नकाल के साथ-साथ ध्यानाकर्षण और स्थगन के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है, जिससे सरकार जवाब देने से बच न पाए। खासकर विभाग वार अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान भाजपा के 15 साल के शासन में हुए काम और वर्तमान में ठप कार्यों पर जवाब मांगा जाएगा। इसके लिए सभी विधायक पूरी तैयारी के साथ पहुंचेंगे।

साथ ही, 90 विधानसभा क्षेत्रों से भी इनपुट मांगे गए हैं। विधानसभा में इस बार विपक्ष की ओर से सभी मुद्दों को सदन में पूरी तैयारी के साथ उठाने की रणनीति बनाई गई है। गंभीर मुद्दों को प्रश्नकाल के साथ-साथ ध्यानाकर्षण और स्थगन प्रस्ताव के जरिए भी उठाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के मुताबिक शीतकालीन सत्र से बजट सत्र के बीच काफी घटनाएं हुई हैं, जिस पर सदन में सरकार से जवाब मांगा जाएगा। लूट, डकैती, अपहरण, हत्या के मामले आ रहे हैं। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून व्यवस्था की लचर स्थिति है। अनाचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

इसी तरह किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त का 14 माह बाद भी भुगतान नहीं हुआ है। यहां तक की तारीख भी नहीं बताई जा रही है। सरकार की लापरवाही से पिछले सत्र में जो धान खरीदी हुई थी, उसमें लगभग 1200 करोड़ के धान सड़ गए। इसका जवाबदार कौन है, यह तय नहीं किया गया। भविष्य के लिए क्या तैयारी है, यह भी स्पष्ट नहीं है। इन सब मुद्दों को उठाया जाएगा।

बजट सत्र में जोगी कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाना चाह रही है। साथ ही, वह भाजपा नेताओंं से समर्थन भी मांग रही है, लेकिन स्पीकर डॉ. महंत ने बताया कि बजट सत्र में इसका प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता इसलिए यह ग्राह्य नहीं किया जाएगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े ने बताया कि विधायकों और मंत्रियों के लिए पूर्व के सत्रों के जैसी ही गाइडलाइन रखी गई है। मंत्री के साथ केवल एक सहायक को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि विधायक अकेले ही विधानसभा में आ पाएंगे। इसी तरह अध्यक्षीय और दर्शक दीर्घा में प्रवेश पूर्व की तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH