छत्तीसगढ़ , किराएदार की प्रताड़ना से तंग आ कर मकान मालिक ने की खुदकुशी , तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ , किराएदार की प्रताड़ना से तंग आ कर मकान मालिक ने की खुदकुशी , तीन आरोपी गिरफ्तार एक फरार
कोरबा 21 फरवरी 2021 - आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी अब फरार है। 
मृतक ने आरोपियों के प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी सुसाइड नोट के आधार पर कटघोरा पुलिस ने धारा 306,34 भादवि का मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

गौरतलब है कि कटघोरा निवासी मृतक बलविंदर सिंह 22 जनवरी को सुसाइड नोट लिखकर अपने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घटना के दौरान घर में कोई भी मौजूद नहीं था मृतक ने अपने किराएदार संजय यादव, पूर्णिमा यादव तथा संजय यादव की सास यशोदा यादव के मकान खाली नहीं करने तथा किराया नहीं देने की बात को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने तथा नेता आकाश शर्मा की ओर से भी आरोपियों का पक्ष लेने की बात को लेकर चारों के खिलाफ सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर लिया था। 

मामले को लेकर कटघोरा थाना में मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा था। जांच के दौरान गवाहों के बयान, पीएम रिपोर्ट, घटना स्थल निरीक्षण से आरोपियों की ओर से मृतक को प्रताड़ित करने की बात की पुष्टि होने पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया। वहीं चौथा आरोपी आकाश फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राप्त सुसाइड नोट की हस्तलिपि विशेषज्ञ से जांच कराने के लिए रायपुर भेजी गई है, जिसकी रिपोर्ट अभी अप्राप्त है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH