छत्तीसगढ़ में अभी बन्द रहेंगे यह स्कूल , असम दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कही यह बात

रायपुर , 20-02-2021 5:16:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में अभी बन्द रहेंगे यह स्कूल , असम दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने कही यह बात
रायपुर 20 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में दोबारा खुले स्कूलों पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। पिछले दो दिनों में तीन स्कूलों में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ के संक्रमण का मामला सामने आया है। इसको लेकर पालक डरे हुए हैं। अब सरकार ऐसे स्कूलों को बंद करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा, जिन क्षेत्रों में ऐसे मामले सामने आए हैं, वहां स्कूलों को बंद रखा जाएगा। 

असम के तीन दिनी दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को खोलने का फैसला हुआ है। खासकर के ऐसे विद्यार्थी जिनके पाठ्यक्रम में प्रैक्टिकल है। अब बिना क्लास अटेंड किए ऑनलाइन प्रैक्टिकल तो होगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा, बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर ही स्कूल खोलने का फैसला लिया गया था। अब देखते हैं कि कहां-कहां से ऐसे मामले आ रहे हैं। जिन क्षेत्रों में मामले आ रहे हैं, उन स्कूलों को बंद तो रखा ही जाएगा।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी कहा, बच्चों के भविष्य को देखते हुए स्कूल खोलने का रिस्क लेना पड़ा। अभी जहां-जहां संक्रमण के मामले आये हैं, वहां जांच के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने पालकों से कहा है कि बच्चों को कोरोना की जांच कराने के बाद ही स्कूल भेजें। फिलहाल कोरोना को रोकने के तीन ही उपाय हैं। मास्क पहने, हाथ धोते रहे और भीड़भाड़ में जाने से बचें। छत्तीसगढ़ में मार्च से बंद स्कूलों को अभी 15 फरवरी से खोला गया है। फिलहाल केवल 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं ही संचालित की जा रही हैं। इस बीच राजनादगांव के निजी स्कूल, सूरजपुर के शासकीय स्कूल और अम्बिकापुर के सैनिक स्कूल में बच्चों और स्टाफ में संक्रमण का मामला सामने आया है। इन स्कूलों को बंद कर सैनिटाइजेशन कराया गया है।

शिक्षा विभाग ने भी जारी किया निर्देश: स्कूलों में संक्रमण का मामला सामने आने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग भी सक्रिय हुआ है। लोक शिक्षण संचालनालय ने कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर स्कूलों को जरूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि स्कूलों में कोरोना से बचने के उपायों को लागू कराएं। सर्दी, खांसी वालों को प्रवेश देने की मनाही : लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों को उचित तरीके से सैनेटाइज किया जाए, सोशल डिस्टेंसिंग आदि का कड़ाई से पालन किया जाए। सर्दी, खांसी और बुखार से पीडि़त छात्रों और शिक्षकों को स्कूल में प्रवेश न दिया जाए। सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा गया है कि जिन परिवारों में कोरोना पीडि़त शिक्षक - छात्र पाए गए हैं, उन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH