निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में गैस का रिसाव , सेंटरिंग खोलने उतरे एक मजदूर की मौत दूसरा गंभीर

कोंडागांव , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में गैस का रिसाव , सेंटरिंग खोलने उतरे एक मजदूर की मौत दूसरा गंभीर
कोंडागांव 19 फरवरी 2021 - नगर पंचायत केशकाल अंतर्गत मस्जिद गली में एक बिल्डिंग के निर्मण कार्य के दौरान सेंटरिंग खोलने के लिए सेप्टिक के गड्ढे में उतरे दो मजदूर दम घुटने की वजह से बेहोश हो गए थे। मामले की गम्भीरता को देखते हुए तहसीलदार व थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। 

इसके बाद जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसके पश्चात उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। यहां एक मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है वहीं दूसरे मजदूर की हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

बता दें कि केशकाल नगर के मस्जिद गली में एक भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है। यहां सैप्टिक टैंक में लगे सेंटरिंग को खोलने के लिए एक मजदूर अनिल नेताम उम्र 26 वर्ष टैंक में उतरा था। नीचे ऑक्सीजन की कमी के चलते उक्त मजदूर दम घुटने से बेहोश हो गया। इसे देखते ही वहां कार्य कर रहा एक अन्य मजदूर सतउ पड्डा उम्र 32 वर्ष ने अनिल को बाहर निकालने के लिए नीचे उतरा लेकिन कुछ मिनट के बाद वह भी बेहोश हो गया। 

स्थानीय लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी भीमसेन यादव, तहसीलदार राकेश साहू, सीएमओ नामेश कावड़े ने मौके पर पहुंचे। जेसीबी के माध्यम से गड्ढा कर के बेहोश मजदूरों को बाहर निकलवाने की कवायद शुरू की। लगभग आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को बाहर निकाला गया। उन्हें उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया। 

इस मामले पर केशकाल थाना प्रभारी भीमसेन यादव ने बताया कि दोनों घायल मजदूरों को रेस्क्यू करके बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए केशकाल अस्पताल लाया गया था। यहां डॉक्टरों ने अनिल नेताम को मृत घोषित कर दिया। दूसरा घायल सतउ पड्डा का उपचार जारी है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH