छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , बेटी के सामने माँ को ट्रक ने रौंदा

धमतरी , 19-02-2021 5:19:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा , बेटी के सामने माँ को ट्रक ने रौंदा
धमतरी 18 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ के धमतरी में गुरुवार को ऐसा सड़क हादसा हुआ कि उसे जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल मां-बेटी एक विवाह में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रही थीं तभी उनकी गाड़ी फिसल गई इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने मां को ऐसा रौंदा कि उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया मौके पर पहुँची पुलिस ने बमुश्किल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। 

जानकारी के मुताबिक धमतरी के सिवनी कलां निवासी नंदनी पत्नी रोमन साहू अपनी बेटी दीपिका साहू के साथ ग्राम तरसींवा में एक शादी में गई थी। गुरुवार दोपहर दोनों वहां से लौट रही थीं। दोनों ग्राम लोहार पथरा बस्ती तक पहुंची थीं कि उनकी स्कूटी स्लिप हो गई। बेटी दीपिका तो सड़क किनारे गिरी, लेकिन मां नंदनी बीच सड़क पर। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसके परखच्चे उड़ा दिए। दीपिका की आंखों के सामने मां नंदनी का जिस्म दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।   

हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो नजारा देख वे कांप गए। नंदनी का शरीर दो हिस्से में बंटने के साथ ही एक पैर अलग होकर कुछ मीटर दूर पड़ा था। सिर में चोट लगने से नंदनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दीपिका को मामूली चोट आई है। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस टीम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि नंदनी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया गांव वालों ने ट्रक चालक को पकड़ कर उसकी खातिरदारी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH