बड़ी खबर , 240 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता खत्म करने के DEO के आदेश पर शिक्षा विभाग ने लगाया रोक

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर , 240 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता खत्म करने के DEO के आदेश पर शिक्षा विभाग ने लगाया रोक
रायपुर 18 जनवरी 2021 - 240 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता खत्म करने के DEO के आदेश पर शिक्षा विभाग ने रोक लगा दी है। डीपीआई जितेंद्र शुक्ला ने अपने आदेश में दो टूक कहा है कि कार्रवाई एकतरफा और नियमानुकुल नहीं की गयी है, लिहाजा इस आदेश को निरस्त किया जाता है। 

बता दें कि 18 जनवरी को तत्कालीन रायपुर डीईओ ने फीस निर्धारण मामले में निर्देशों की अनदेखी करने वाले 240 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया था। डीईओ के इस फैसले के बाद हड़कंप मच गया था। वहीं प्राइवेट स्कूलों का आरोप था कि उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए वक्त ही नहीं दिया गया।

इस आदेश को लेकर जब मामला डीपीआई जितेंद्र शुक्ला के संज्ञान में आया, तो उन्होंने एक माह पूर्व जारी डीईओ के आदेश को तत्काल प्रभाव से रोकने का निर्देश दिया है। डीपीआई ने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश को अवैधानिक बताया है। इस मामले में डीईओ ने शिक्षा विभाग से इस बड़ी कार्रवाई के संदर्भ सूचना दी और ना ही अनुमोदन कराया। अपने आदेश में बेहद सख्त शब्दों में डीपीआई ने डीईओ को निर्देश दिया है की 240 अशासकीय विद्यालयों की मान्यता अशासकीय विद्यालय फीस विनयमन अधिनियम 2020 के पालन न करने के कारण निरस्त किया गया है। 

आपको ये कार्यवाही करने के पूर्व अशासकीय विद्यालयों को सुनवाई करने का अवसर प्रदान करके उनका पक्ष जानना आवश्यक था तथा उसके पश्चात शासन से अनुमोदन लिया जाना आवश्यक था। अतः आपके द्वारा जारी पत्र को निरस्त किया जाता है एवं निर्देशित किया जाता है कि संबंधित संस्था को कारण बताओ सूचना जारी करे तथा प्राप्त जवाब का विधिसम्मत परीक्षण कर डीपीआई को प्रेषित करें, ताकि शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 में निहित प्रावधान के अनुसास शासन से अनुमोदन उपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
बड़ी खबर , 240 प्राइवेट स्कूलों की मान्यता खत्म करने के DEO के आदेश पर शिक्षा विभाग ने लगाया रोक

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH