पत्नी और प्रेमिका ने मिल कर किया पति का बंटवारा सप्ताह में तीन तीन दिन और एक दिन की छुट्टी पर बनी थी सहमति लेकिन

झारखंड , 17-02-2021 4:48:37 PM
Anil Tamboli
पत्नी और प्रेमिका ने मिल कर किया पति का बंटवारा सप्ताह में तीन तीन दिन और एक दिन की छुट्टी पर बनी थी सहमति लेकिन
रांची 17 फरवरी 2021 - झारखंड की राजधानी रांची से चौंकाने वाली खबर है। अजब-गजब के इस मामले में प्रेमिका और पत्‍नी ने मिलकर शादीशुदा मर्द का बटवारा कर लिया। समझौते के मुताबिक हर हफ्ते में 3-3 दिन पति उनके साथ रहेगा। एक दिन वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जी सकेगा। पहले से विवाहित रहे युवक को पहली पत्‍नी से एक बच्‍चा भी है। बाद में उसने अपनी प्रेमिका से कुंवारा होने का ढोंग रचकर शादी रचा ली।

इधर, रांची में जिस पति का बंटवारा तीन-तीन दिनों के लिए हुआ था, उसका अब कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। अब एक पत्नी बचाव में उतर आई है। खबर है पुलिस की छापेमारी से पहले ही पत्नी ने उसे भगा दिया। जब पुलिस गिरफ्तारी का दबाव बनाई, तो पत्नी बचाव में कह रही कि उसे हाजिर करने का दबाव बनाया जा रहा है।

दरअसल, कोकर तिरिल रोड निवासी राजेश महतो का मामला बीते 15 जनवरी 2020 को सदर थाना पहुंचा था। उस समय पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी द्वारा नहीं रखने का आरोप लगाया था। पहली पत्नी दूसरी पत्नी के साथ नहीं रखने का दबाव दी थी। किचकिच के बीच पुलिस के सामने अनोखा समझौता हुआ था। जिसमें तीन-तीन दिन दोनों पत्नियों के साथ रहने और एक दिन छुट्टी की डील हुई थी। यह डील जब कुछ ही दिन में टूट गई तो दूसरी पत्नी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा एफआइआर दर्ज करा दी थी। अब इस मामले में कोर्ट की ओर से वारंट जारी हुआ है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

सदर इलाके के तिरिल रोड निवासी राजेश महतो पत्नी और बच्चा को छोड़ प्रेमिका संग फरार हो गया था। इसकी शिकायत पत्नी ने सदर थाने में की थी। इधर, जो खुद को दूसरी पत्नी बता रही थी उसके परिजनों ने भी अपहरण का आरोप लगा शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद सदर थाने की पुलिस ने प्रेमिका जो अब दूसरी कथित पत्नी और पति को बरामद कर थाने ले आई थी। इसके बाद प्रेमिका के सामने जब राजेश की पत्नी आई, तो राज खुला कि वह शादी शुदा है। जबकि उस समय खुद को कुंवारा बता प्रेमिका को भगाया था। उस समय प्रेमिका ने शादी की बात का खुलासा कर खुद को दूसरी पत्नी स्वीकारी थी। लेकिन बात बिगड़ी तो यौन शोषण की एफआइआर दर्ज करा दी।

राज खुलने के बाद पत्नी और प्रेमिका में झगड़ा हो गया था। बाद में पुलिस की मौजूदगी में प्रेमिका और पत्नी ने समझौता कर लिया था। समझौता में यह डील हुई कि दोनों के लिए पति का बंटवारा होगा। चूंकि भागने के बाद प्रेमिका से शादी रचा ली थी। इसलिए सप्ताह में तीन दिन पहली पत्नी, तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। एक दिन अपना काम करेगा। वह कहीं आ-जा सकता है। यह समझौता लिखित तौर पर हुई थी। इसकी कॉपी दोनों ने लिया था।

सोर्स - जागरण

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
छत्तीसगढ़ - PM आवास की राशि पर थी बेटे की नजर, माँ ने देने से किया इनकार तो कर दिया यह कांड
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
सक्ती SP प्रफुल्ल ठाकुर ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक झटके में 163 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - कपड़े बदल रही युवती का चोरी छिपे बना रहा था वीडियो, जब भाई ने विरोध किया तब..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ - कार्यवाही करने गांव गए पुलिस टीम पर हमला, थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ -13 मेमू लोकल ट्रेन 03 दिनों के लिए रद्द, देखे सभी ट्रेनों के नाम और नंबर
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
युवक ने अपने जिगरी दोस्त की पत्नी को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर पति ने घर से निकाला
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
सक्ती - निरीक्षक Y N शर्मा ने तोड़ा पूर्व यातायात प्रभारी महतो साहब का रिकॉर्ड, एक महीने में ही किया यह
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबकर बैंक कर्मी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
सक्ती - दो समुदायों में विवाद के बाद आगजनी और तोड़फोड़, पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH