डेढ़ साल से बंद आईस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव , आस पास के घरों को कराया गया खाली

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डेढ़ साल से बंद आईस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव , आस पास के घरों को कराया गया खाली
भोपाल 17 फरवरी 2021 - राजधानी के ईटखेड़ी के परेवाखेड़ा गांव में मंगलवार शाम सात बजे भोपाल गैस त्रासदी का आलम एक बार फिर से याद आ गया। यहां पिछले डेढ़ साल से बंद आईस फैक्ट्री में से अमोनिया गैस का अचानक रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास के क्षेत्र के रहवासियों की आंखों में जलन महसूस होना शुरू हो गई। जलन और खांंसी जब ज्यादा लोगों तक पहुंची तो तत्काल नगर निगम के कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी गई। कंट्रोल रूम से यह सूचना सभी अधिकारियों तक पहुंची।

इस बीच फायर अधिकारी ने एक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंचाई। यहां पानी का छिड़काव किया गया। वहीं लोगों को पानी से आंख धुलने के लिए कहा गया। इधर, जानकारी मिलने के बाद मौके पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव भी पहुंच गए। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि बंद पड़ी इस फैक्ट्री में एक वाल्व खुल गया था। जिसके चलते गैस का रिसाव हुआ। फायर फाईटर्स की मदद से इस वाल्व को तत्काल बंद करवाया गया कलेक्टर ने चार पटवारियों की ड्यूटी रात के समय निगरानी के लिए यहां लगा दी है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अमोनिया गैस रिलीज होने से परेवाखेड़ा के 20 घर प्रभावित हुए हैंं। इन घरों के सदस्यों की आंखों में जलन हो रही थी। एहतियातन प्रशासन ने छह मकान खाली कराएं है। इन मकानों के रहवासियों को आंगनबाड़ी या परिजनों के यहां शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को प्रशासन यहां भेल के एक्सपर्ट के जरिए अमोनिया गैस को पानी में रिलीज कर टैंक खाली कराएंगे। वहीं जावेद खान को नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

एसडीएम आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी के कारण अमोनिया गैस का प्रेशर बढ़ जाता है। जिसे रेगुलर चलने वाली फैक्ट्री पानी में रिलीज कर देती है, लेकिन यह कंपनी डेढ़ साल से बंद थी। बंद होने के कारण पाइप में दबाव बढ़ा और इसके कारण बाल्व फट गया। जिसके चलते यहां आसपास के लोगों की आंखों में जलन महसूस हुई।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH