राजधानी रायपुर में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , तीन दोस्तो ने इसलिए दिया था वारदात को अंजाम

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में हुई अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी , तीन दोस्तो ने इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
रायपुर 16 फरवरी 2021 - राजधानी में हुई  हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पैसे के लेनदेन के चलते उसके दोस्त प्रदीप नायक ने अपने अन्य दोस्त सुजीत तांडी और वेकेंट दिवाकर के साथ मिलकर हत्या की थी। जिस मामले में पुलिस ने आज खुलासा किया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। थाना खमतराई थाना क्षेत्र में गुमशुदा जतिन कुमार राय उम्र 20 वर्ष डब्ल्यू आर एस कालोनी का रहने वाला है जो 9 फरवरी को समता कालोनी जाना कहकर अपने एक्टीवा में निकला था वापस ही नहीं आया।

जिसकी पतासाजी खमतराई पुलिस कर रही थी इसी दौरान खम्हारडीह थाना से सूचना प्राप्त हुआ कि चंडीनगर खार टोपी बाडी कुंआ में एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 20-22 वर्ष का शव ट्राली बैग में मिला है जिसकी सूचना तस्दीक के लिए खम्हारडीह घटना स्थल चंडीनगर खार टोपी बारी कुंआ जाकर शव को देखने पर शव जतिन कुमार राय का होना पाया गया। अज्ञात अरोपी द्वारा मृतक जतिन की हत्या कर शव को छिपाने के उद्देश्य से ट्राली बैग में भरकर शव को कुंआ में फेंक दिया गया था। युवक जतिन रॉय की हत्या के मामले में प्रदीप नायक, सुजीत टांडी और वेंकट दिवाकर को गिरफ्तार किया गया है।

प्रदीप नायक ने भनपुरी स्थित अपने घर पर जतिन की हत्या की थी। इस दौरान सुजीत भी वहां मौजूद था। जिसके बाद मृतक के शव को ट्रॉली में भरकर खम्हारडीह थाना इलाके में फेंक दिया था। जतिन और प्रदीप दोनों ही आपस में दोस्त है, जतिन को 20 हजार रुपए और प्रदीप को 10 हजार रुपए की जरूरत थी। इसलिए प्रदीप ने बाइक को किसी अन्य व्यक्ति के पास गिरवी रख दिया था. 20 हजार रुपए प्रदीप ने जतिन को दिया था. मृतक जतिन ने 5 दिनों में रुपए लौटाने की बात कही थी। 

9 फरवरी को जतिन शराब लेकर प्रदीप के पास पहुंचा और दोनों ने जमकर शराब पी। फिर इसी दौरान उसने जतिन का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया. प्रदीप घुमने जाने की बात कहकर ट्राली बैग जतिन से ही मंगाया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH