सायबर ठगों ने महिला का फोन हैक कर दो सौ परिचितों से माँगे रुपये ऐसे हुआ मामले का खुलासा

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सायबर ठगों ने महिला का फोन हैक कर दो सौ परिचितों से माँगे रुपये ऐसे हुआ मामले का खुलासा
इंदौर 15 फरवरी 2021 - शुभ सिटी (पालदा) निवासी बबिता अग्रवाल का वॉट्सएप हैक कर ठगो ने 200 परिचितों से रुपये मांगे। शक होने पर एक परिचित ने बबिता के पति गौरव अग्रवाल को कॉल कर दिया और अलर्ट हो गए। भंवरकुआं थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर सेल के मुताबिक ठगों ने संभवत: सिम क्लोन कर ली है।
शिकायतकर्ता बबिता के मुताबिक वह जियो कंपनी की सिम चलाती है। उनके नेट की स्पीड कम हो गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति का कॉल आया और बताया वह जिओ कंपनी के कॉल सेंटर से बोल रहा है। उसने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली है और समस्या का समधान भी हो जाएगा। 

ठग ने एक अन्य व्यक्ति का नंबर दिया और कहा कि वह उसे परेशानी के बारे में बता दे। बबिता ने उस नंबर पर कॉल किया तो मोबाइल की सामान्य जानकारी ली और बीच में ही फोन कट कर दिया। थोड़ी देर बाद बबिता की सिम बंद हो गई। कुछ देर बाद पता चला ठगों ने उन सभी लोगों को मैसेज कर रुपये मांग लिए जिनके नंबर मोबाइल में सेव थे।

ठगो ने मुसिबत में होना बताया और मदद की गुहार लगाई। कुछ ने खाते में रुपये डाल भी दिए। कुछ ने गौरव को कॉल कर पूछ लिया कि घर में कोई परेशानी है क्या। इस पर ठगी का खुलासा हुआ और फिर थाने में रिपोर्ट लिखवाई गई। कस्टमर केयर पर कॉल करने पर कुछ घंटो बाद सिम भी चालू हो गई। साइबर सेल के मुताबिक ठग जियो कंपनी की ई सिम बना कर इस प्रकार से धोखाधड़ी कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH