राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर सवा करोड़ की ठगी

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर सवा करोड़ की ठगी
रायपुर 15 फरवरी 2021 -  प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत खुद की छत का सपना देख रहे राजधानी के 98 लोग ठगी के शिकार हो गए हैं। गरीबों के खुद के आशियाने का सपना पल भर में चकनाचूर हो गया। वहीं रायपुर की पुलिस रविवार को पीड़ितों को थाने-थाने घुमाते रही।

खम्हारडीह थाना पुलिस, विधानसभा थाना पुलिस और तेलीबांधा पुलिस ने यह कहकर पीड़ितों को घुमाया कि यह मामला उनके थाने क्षेत्र में नहीं आता है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुनील नायक नाम के युवक ने मकान दिलाने के नाम पर सवा करोड़ रुपये की ठगी की है।

आरोपी भोली-भाली गरीब जनता को ठग कर फरार हो गया है। सुनील नायक इतना शातिर है कि उसने जोन क्रमांक चार के अंतर्गत मकान आवंटन की फर्जी पर्ची भी दे दी। इससे लोग मकान मिलने को लेकर आश्वस्त हो गए, लेकिन जब मकान समय पर नहीं मिला तो कुछ लोग हाईकोर्ट की शरण में चले गए, तब मामले का पर्दाफाश हुआ।

विजय नगर अवंति विहार निवासी रामाराव ने बताया कि ए. रविराव नामक युवक मुहल्ले में ही रहता है। सुनील नायक से इसकी पहले से ही जान पहचान थी। ए. रविराव सुनील नायक के लिए ग्राहक खोजने का काम करता था।

ए. रविराव ने ही मुहल्ले में सुनील नायक से यह कहकर पहचान कराई थी कि इनकी पत्नी प्रीति नायक नगर निगम मेें नौकरी करती हैं, इसलिए इनके माध्यम से जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभांडी में आसानी से मकान मिल जाएगा।

उसके बाद सड्डू, मोवा, अवंति विहार और कोटा के लोग घर का सपना देखने लगे। लोग अपनी मेहनत की कमाई की पाई-पाई जोड़कर रखी थी। वह रकम मकान के नाम पर चली गई। प्रति व्यक्ति से सुनील नायक ने एक लाख 30 हजार रुपये लिए।

पीड़ितों ने बताया कि सुनील नायक के खिलाफ अपराध दर्ज कराने के लिए वे रविवार की सुबह सबसे पहले खम्हारडीह पुलिस थाने पहुंचे। वहां पर मौजूद अधिकारी ने मामला विधानसभा थाना का होने की बात कहकर उन्हें विधानसभा थाना भेज दिया।

तकरीबन एक दर्जन पीड़ित किसी तरह विधानसभा थाना पहुंचे तो वहां मौजूद अधिकारी ने आवेदन की रीसिविंग तो ले ली, लेकिन अपराध दर्ज कराने के बजाय उसने यह कहकर उन्हें वापस भेज दिया यह मामला तेलीबांधा थाना के अंतर्गत आता है।

जब पीड़ित तेलीबांधा थाने पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी ने यह कहकर अपराध दर्ज नहीं किया कि मामला विधानसभा थाने का है, इसलिए अपराध तो विधानसभा थाने में ही दर्ज होगा। पीड़ित दिन भर भटकते रहे, लेकिन पुलिस ने अभी तक अपराध दर्ज नहीं किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर लखन पटले ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ठगी की बात सामने आई है। कोतवाली पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया जा रहा है।
राजधानी रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने के नाम पर सवा करोड़ की ठगी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH