एक दंपती को पालतू कुत्ते को गाली देना इतना भारी पड़ा की उसे जान से हाथ धोना पड़ गया

झारखंड , 15-02-2021 5:33:43 AM
Anil Tamboli
एक दंपती को पालतू कुत्ते को गाली देना इतना भारी पड़ा की उसे जान से हाथ धोना पड़ गया
जमशेदपुर 15 फरवरी 2021 - झारखंड के जमशेदपुर जिले में एक दंपती को पालतू कुत्ते को गाली देना इतना भारी पड़ गया, कि इस हादसे में पति को अपना जान से हाथ धोना पड़ा। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, ये मामला टेल्को थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक दंपती ने एक कु्त्ते को गाली दी, जिसके बाद उसके मालिक ने उन पर चाकू से हमला किया और पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं युवक ने पति के बाद पत्नी पर उसी चाकू से हमला किया और पत्नी इस समय बुरी तरह से घायल है। जैसे ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, आरोपी वहां से फरार हो गया और घटना की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं पत्नी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुत्ते के मालिक को उस समय गुस्सा आया, जब पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने उसके कुत्ते को गाली दी। इसके बाद कुत्ते के मालिक मंगल पूर्ति ने धारदार चाकू से उसके ऊपर हमला कर दिया। तभी शख्स की पत्नी बीच-बचाव करने आई लेकिन युवक ने उसको भी घायल कर दिया। चाकू मारने के बाद घटनास्थल पर ही सोमा राम पूर्ति की मौत हो गई और उनकी पत्नी चांदनी पूर्ति गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। 

इधर मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से खून से रंगा चाकू भी बरामद किया गया है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH