आत्मनिर्भर भारत योेजना , जिले के 2 हजार 571 परिवारों के 6 हजार 790 सदस्यों का हुआ पंजीयन

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
आत्मनिर्भर भारत योेजना , जिले के 2 हजार 571 परिवारों के 6 हजार 790 सदस्यों का हुआ पंजीयन
जांजगीर चांपा, 06 जून 2020 - छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आत्मनिर्भर भारत योेजना के तहत सभी प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों का पंजीयन कराकर उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से निःशुल्क खाद्यान्न एवं चना का वितरण 30 जून तक अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।
       कलेक्टर कार्यालय से इस संबंध में सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया है। विभागीय वेबसाइट में दर्ज जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर योजना के तहत 05 जून तक 02 हजार 571 परिवारों के 6 हजार 790 सदस्यों का पंजीयन किया जा चुका है।
         आत्मनिर्भर भारत योजना माह मई और जून 2020 के लिए संचालित है। अतः प्रवासी व्यक्तियों और श्रमिकों का शीघ्र पंजीयन कराकर 30 जून तक अनिवार्य रूप से खाद्यान्न वितरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में इस योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों और अन्य व्यक्तियों को मई एवं जून 2020 में प्रति व्यक्ति प्रति माह  5 किलो ग्राम चावल एवं प्रति राशनकार्ड प्रतिमाह एक किलोग्राम चना निःशुल्क दिया जाएगा। खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए प्रवासी श्रमिकों एवं व्यक्तियों का पंजीयन खाद्य विभाग की जनभागीदारी वेबसाईट https:khadya-cg-nic-in@citçen@citçenhome-aspx  में ऑनलाईन पंजीयन का प्रावधान है। इसके माध्यम से प्रवासी व्यक्ति तथा श्रमिक सीधे अपना पंजीयन कर सकते हैं। अथवा जिला प्रशासन के माध्यम से करवा सकते हैं। प्रवासी व्यक्तियों एवं श्रमिकों के पंजीयन की सुविधा के लिए मोबाइल एप्प भी विकसित किया जा रहा है। इस योजना के तहत हितग्राहियों की पहचान के लिए आधार नंबर नहीं होने पर मतदाता परिचय पत्र, पैन कार्ड, किसान फोटो पासबुक अथवा राज्य शासन, जिला प्रशासन द्वारा जारी अन्य कोई फोटोयुक्त परिचय पत्र को भी मान्य किया गया है।
    इस योजना के तहत अन्य राज्यों से वापस आये प्रवासी व्यक्तियों, श्रमिकों जिनके पास राशनकार्ड नही है, उन्हें मई और जून में निःशुल्क 5-5 किलो चावल प्रति सदस्य एवं 1-1 किलो चना प्रति राशनकार्ड देने के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH