बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , हादसे में 14 लोगो की मौत , मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , हादसे में 14 लोगो की मौत , मुख्यमंत्री ने जताया दुख
अमरावती 14 फरवरी 2021 - आंध्र प्रदेश में आज सुबह भीषण सड़क हादसे में करीब 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुरनूल जिले के वल्दुरती मंडल के मदारपुर गांव में पास बस और ट्रक में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर घायल भी हो गए हैं। ये भयावह हादसा सुबह तड़के 3.30 बजे हुआ। घायलों को गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी देते हुए वल्दुरती के सब इंस्पेक्टर पेड्डैया नायडू और कृष्णगिरि के सब इंस्पेक्टर रामजाननेय रेड्डी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि बस चित्तूर जिले के मदनपल्ले गांव से राजस्थान के अजमेर की ओर जा रही थी। तभी रात को करीब 3.30 बजे मदारपुर गांव पहुंची थी और गलत दिशा में जा रही बस ने दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि बस में ज्यादा लोग सवार नहीं थे। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 17 लोग सवार थे, जिसमें चालक सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें पास में कुरनूल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने कुरनूल में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को राहत कार्य और चिकित्सा सहायता में तेजी लाने के निर्देश दिए है। देर रात को हादसा होने के कारण इस बारे में जानकारी भी देर से मिली थी। जैसे ही इसकी सूचना मिली, राहत व बचाव के लिए दल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH