स्पा सेंटर और सैलून में पुलिस का छापा , 20 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार

सरगुजा , 14/02/2021 5:33:29 PM
Anil Tamboli
स्पा सेंटर और सैलून में पुलिस का छापा , 20 युवतियां और 15 युवक गिरफ्तार
लखनऊ 14 फरवरी 2021 -  इंदिरानगर व गाजीपुर थानाक्षेत्र की नामी कॉलोनियों में संचालित छह सैलून व स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन स्पा सेंटरों से 35 लोगों को दबोचा जिसमें 20 युवतियां, 15 युवक समेत संचालक शामिल हैं। वहीं पुलिस ने 2.58 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। इसके अलावा आपत्तिजनक सामग्री भी मिलीं।

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, पकड़े गए लोगों और संचालकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं एक फरार संचालक आयुष समेत अन्य की तलाश की जा रही है। जबकि द माउंटेन सैलून की महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई लड़कियां लखनऊ व आसपास के जिलों की बताई जा रही है वहीं सभी युवक लखनऊ के रहने वाले हैं।

एसीपी गाजीपुर योगेश कुमार के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र के अमाया हेवन ए सैलून एंड स्पा सेंटर, ईश्वरपुरी इंदिरानगर सेक्टर-12, जस्ट हेवन सैलून एंड स्पा सेंटर ओम प्लाजा इंदिरानगर सेक्टर-19 और वहीं के द माउंटेन सैलून एंड स्पा सेंटर में छापा मारा गया। इसके अलावा इंदिरानगर के द स्टाइलिश सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर, पर्पल आर्चिड सैलून एंड स्पा सेंटर शिवाजीपुरम, ब्यूटी एंड माइंड सैलून एंड स्पा सेंटर खुर्रमनगर में छापा डाला गया। इस दौरान गाजीपुर व इंदिरानगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा व अजय प्रकाश त्रिपाठी सहित दोनों थानों की पुलिस टीम मौजूद थी।
आठ टीमों ने की छापेमारी, पुलिस को धमकाया
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के नेतृत्व में एसीपी महानगर योगेश कुमार, इंदिरानगर से अजय त्रिपाठी, गाजीपुर से प्रशांत मिश्रा, गुडंबा से फरीद अहमद, इंस्पेक्टर विकासनगर और महिला थाने की पुलिस समेत आठ टीमों ने छापा डाला। इस दौरान इंदिरानगर स्थित स्टालिश सैलून एंड स्पा सेंटर, ब्यूटी एंड माइंड, गाजीपुर के जस्ट हेवन और द माउंटेन में मैनेजर और कर्मचारियों ने पुलिस को धमकाने की कोशिश की लेकिन सख्ती के आगे एक न चली। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। इसके बाद सभी को दबोचकर थाने लाया गया।

एडीसीपी के मुताबिक, स्पा सेंटर पर काम करने वाली युवतियां मोबाइल के जरिए ग्राहकों की बुकिंग करती थीं। हर आने जाने वाले का नाम व पता रजिस्टर में दर्ज करती थीं। पुलिस ने कई रजिस्टर व मोबाइल भी जब्त किए हैं। वहीं रजिस्टर पर मिले मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर से आम लोगों के मोबाइल पर पहले मैसेज किया जाता था। इसके बाद जब ग्राहकों से संपर्क कर मसाज के 1500 से दो हजार रुपये तय किए जाते थे। इसके बाद स्पा सेंटर पहुंचने के बाद अन्य सुविधाओं केलिए पांच से 10 हजार रुपये तक का रेट तय किया जाता था।

ताज़ा समाचार

भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
भारत मे कॉकरोच जनता पार्टी की आंधी, देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को पीछे छोड़ बना NO-1
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
छत्तीसगढ़ - अपनी पत्नी को आई लव यू बोलना पति को पड़ा भारी, नाराज साले ने दोस्तो के मिलकर..
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
नशे के गिरफ्त में सक्ती के युवा, गुमटी, दवाई दुकान और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों तक मे बिक रही है नशे का सामान, पुलिस बेखबर
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठा कर दोस्त ने महिला को बनाया हवस का शिकार
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगाकर युवराज ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
इस तारीख से शुरू हो रहा है नौतपा, आसमान से बरसेगी आग, जाने क्या है नौतपा का मतलब
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
चाचा की गैरमौजूदगी में भतीजे ने चाची को बनाया हवस का शिकार, CCTV में कैद हुई वारदात
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव का कहर, पारा हुआ 45 डिग्री के पार, 05 दिनों तक लू चलने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार मालवाहक ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH