नौकरी ज्वाइन करने जा रहा युवक गलत ट्रेन में चढ़ा , चलती ट्रेन से छलांग लगाने पर आया ट्रेन के नीचे ,,

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नौकरी ज्वाइन करने जा रहा युवक गलत ट्रेन में चढ़ा , चलती ट्रेन से छलांग लगाने पर आया ट्रेन के नीचे ,,
ग्वालियर 14 फरवरी 2021 - नौकरी के लिए ज्वाइनिंग देने जा रहा युवक एक जैसा नाम होने के कारण गलत ट्रेन में बैठ गया। युवक को जब पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठा है, तो उसने चेन पुलिंग कर दी और ट्रेन रुकने से पहले ही कूद गया। पैर फिसलने से युवक बोगी के नीचे आ गया, जिससे दोनों पैर कट गए। यह हादसा बानमौर-रायरू के बीच हुआ है। युवक काे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिंड के मधुपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान सिंह पुत्र उदयवीर सिंह राजावत की तेलंगाना के सिकंदराबाद की एक फैक्ट्री में नौकरी लगी थी। ज्वाइनिंग देेने लिए वह घर से रवाना हुआ। उसका निजामुद्दीन-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन (02722) में रिजर्वेशन था। शुक्रवार-शनिवार की रात 3 बजे ट्रेन ग्वालियर स्टेशन पर आती है। इसी के साथ जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02127) भी रात 3 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आ गई। मिलते-जुलते नाम होने के कारण गलती से युवक जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में सवार हाे गया। 

ट्रेन ग्वालियर से निकलकर करीब 15 से 20 किमी आ गई, तब युवक काे पता चला कि वह गलत ट्रेन में सवार हो गया है। इसके बाद उसने चलती हुई ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच दी। ट्रेन पूरी तरह रुक भी नहीं पाई कि एस-3 बोगी में सवार कप्तान सिंह ने कूदने के लिए छलांग लगा दी। चलती हुई ट्रेन से कूदने के कारण कप्तान सिंह गिर गया और लुढककर उसके पैर पटरी पर आ गए। एक पैर घुटने से और दूसरा पैर जांघ से अलग हो गया।

ट्रेन जब रायरू-बानमौर के बीच रुकी तो एस-3 बोगी में दौड़कर टीटी व अन्य स्टाफ पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। स्टाफ ने आसपास देखा तो ट्रेन से करीब 200 से 250 मीटर पीछे पटरियों किनारे लहूलुहान कप्तान सिंह मिला। टीटी व अन्य कर्मचारियों ने पहले पैरों में पट्टी बांधी फिर घायल कप्तान सिंह को ट्रेन में रखकर मुरैना लाए। मुरैना रेलवे स्टेशन से एंबुलेंस के द्वारा घायल को मुरैना भेजा गया।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH