श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर अमृतसर से 1,798 श्रमिक पहुंचे चाम्पा , यात्रियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ,,

छत्तीसगढ़ , 06-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
श्रमिक स्पेशल ट्रेन पर अमृतसर से 1,798 श्रमिक पहुंचे चाम्पा , यात्रियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ,,
जांजगीर चांपा 06 जून 2020 - छत्तीसगढ़ सरकार की पहल पर लाकडाउन में फंसे श्रमिकों को अन्य राज्यो से वापस लाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल शुक्रवार को रात्रि 10.30 बजे  अमृतसर से चांपा पहुंची ट्रेन से 1798 यात्री चांपा स्टेशन पहुंचे, इनमें 1738 श्रमिक जांजगीर चांपा जिले के, अन्य जिले के 55 और अन्य राज्य के 5 श्रमिक यात्री भी शामिल है।
        कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में प्लेटफार्म पर ही सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। भोजन पैकेट प्रदान कर उन्हें बस के माध्यम से क्वारंटीन सेंटर के लिए सुरक्षित भेजा गया। बीडीएम हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ मनीष श्रीवास्तव, स्टेशन मास्टर श्री दीपक सरकार, नगर पालिका चांपा के कार्यपालन अभियंता श्री उपाध्याय, तहसीलदार चांपा श्री के के लहरे, नायब तहसीलदार प्रियंका चंद्रा, राजस्व निरीक्षक वर्षा, जागृति मिरी, पटवारी विकास, महेंद्र कुमार सहित उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी ने ट्रेन आने पर करतल ध्वनि से स्वागत किया। श्रमिकों को सोशल डिस्टेंस और फिजिकल डिस्टेंस का पालन करवाते हुए विकासखंडवार बनाए गए स्टाल पर सुरक्षित पहुंचाया गया। स्टाल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा थर्मल स्कैनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला प्रशासन की पहल पर चांपा सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने श्रमिकों को भोजन पैकेट प्रदान किया। श्रमिकों को उनके गृह ग्राम के समीप बनाए गए क्वारंटीन सेंटर के लिए बस के माध्यम से भेजा गया। स्वच्छता कर्मचारियों ने प्लेटफॉर्म और श्रमिकों  के साथ लाए समान पर स्प्रे करके सेनेटराइज किया। स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम राजस्व विभाग पुलिस स्वच्छता कर्मचारी रेलवे के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 15 मई 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH