जालसाज दुल्हन गिरफ्तार , तीन माह में चार युवकों के साथ रचाई शादी , ऐसे देती थी वारदात को अंजाम ,,

मध्य प्रदेश , 11-02-2021 11:50:28 PM
Anil Tamboli
जालसाज दुल्हन गिरफ्तार , तीन माह में चार युवकों के साथ रचाई शादी , ऐसे देती थी वारदात को अंजाम ,,
खंडवा 11 फरवरी 2021 - जालसाज दुल्हन ने तीन माह में चार युवकों के साथ शादी की। फर्जी रिश्तेदारों के साथ मिलकर दुल्हन बनी रागनी ने युवकों से दो लाख 40 हजार रुपये ठगे। इसके साथ ही गहनों पर भी हाथ साफ किया। रुपये मिलने के बाद मौका पाते ही अपने साथियों की मदद से फरार होने वाली दुल्हन के राज पर से बुधवार को पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने पर्दाफाश किया। ग्राम तोरनिया में केदार नाम के युवक की शिकायत के बाद पुलिस दुल्हन और उसके फर्जी रिश्तेदारों तक पहुंची। केदार के साथ 40 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस ने दुल्हन रागनी सहित उसके पांच फर्जी रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से फर्जी आधार कार्ड मिले हैं।

बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने ग्राम तोरनिया निवासी केदार विश्वकर्मा के साथ शादी के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि केदार के साथ हुई ठगी के मामले में आरोपित जगदीश पुत्र हरिप्रसाद निवासी पाटाखाली, शकील पुत्र शरीफ, वकील पुत्र शकील निवासी डगावां भटपरा, शरीफ पुत्र अहमद निवासी हरदा, पूनम पुत्र चंपालाल माली निवासी सोलडपुर और दुल्हन रागनी (परिवर्तित नाम) निवासी ग्राम विसोनी, होशंगाबाद को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर आरोपितों ने षडयंत्र पूर्वक केदार से 40 हजार रुपये लेना कबूल किया। इसके बाद आरोपितों ने खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र में भी वारदात करना कबूल किया। आरोपितों द्वारा गिरोह बनाकर ठगी की जाती है। लड़की के स्वजन बनकर आरोपित षडयंत्र पूर्वक ऐसे युवक की तलाश करते हैं, जिसकी शादी किसी कारण से नहीं हो रही है। शादी से पहले युवक से रुपये ले लिए जाते थे।

इसके बाद दुल्हन रागनी (परिवर्तित नाम) मौका पाकर अपनी साथियों की मदद से भाग जाती थी। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि आरोपितों का एक साथी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। 

इस कार्रवाई में हरसूद थाना प्रभारी अमित कोरी, एसआई रूपसिंह सोलंकी, एएसआई प्रकाश बडोले, आरक्षक ब्रम्हानंद, दिलीप, जितेंद्र रावत, महिला आरक्षक पाकिजा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, प्रकाश परिहार, नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जालसाज दुल्हन गिरफ्तार , तीन माह में चार युवकों के साथ रचाई शादी , ऐसे देती थी वारदात को अंजाम ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH