छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे सभी स्कूल , स्कूलों को खोलने का फैसला 13 फरवरी को ,,

रायपुर , 11-02-2021 8:43:30 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में जल्द खुलेंगे सभी स्कूल , स्कूलों को खोलने का फैसला 13 फरवरी को ,,
रायपुर 11 फरवरी 2021 - छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने पर शनिवार को फैसला हो सकता है। भूपेश कैबिनेट की बैठक में स्कूल खोलने को लेकर निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में स्कूल खोलने के प्रस्तावों पर चर्चा होगी। ये तो तय है कि स्कूल खोलने पर कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया जायेगा, लेकिन स्कूल खोलने का प्रारूप कैसा होगा, उसे लेकर अधिकारी कुछ बता नहीं रहे हैं।

13 फरवरी को सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक आयोजित होने वाली है। मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस बैठक में स्कूल खोलने के साथ-साथ बजट के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। माना जा रहा है कि कुछ अहम निर्णय भी कैबिनेट की बैठक में होंगे।

आपको बता दें कि कोरोना की वजह से प्रदेश में 13 मार्च से स्कूल बंद हैं जिससे पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हुई है, हालांकि शिक्षा विभाग ने मोहल्ला क्लास और पढ़ई तुंहर द्वार जैसे कार्यक्रमों के जरिये बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने की भरपूर कोशिश की है, बावजूद कोरोना का खतरा बरकरार रहने की वजह से स्कूलों को नियमित रूप से नहीं खोला जा सका है।

क्यों है अब स्कूल खोलना जरूरी

दरअसल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ कर दिया है कि 10वीं-12वीं की बोर्ड ऑफलाइन ही होगी। लिहाजा परीक्षा के मद्देनजर भी स्कूलो  को खोलना अब जरूरी हो गया है। अभी स्कूलों में बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर प्रैक्टिकल चल रहा है। लिहाजा परीक्षा के मद्देनजर खोले गये स्कूलों को अब राज्य सरकार अनवरत जारी रखना चाहती है। हालांकि इस परीक्षा को लेकर दिशा-निर्देश कैसे और क्या तय होंगे, इसे लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं आ पायी है।

कब से होंगी बोर्ड परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होगी। 10वीं परीक्षा 15 अप्रैल से 1 मई तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 3 मई से 24 मई तक संचालित होगी। इस वर्ष छात्रों को उन्ही के स्कूलों में परीक्षा केंद्र में बैठने की व्यवस्था दी गयी है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस बाबत निर्देश जारी कर लिया है। एक विष्य की परीभा एक दिन में 2-3 शिफ्ट में होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने इन तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग किया परिवर्तित, देखे पूरी डिटेल
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तारीख का एलान, इस दिन जारी होगा नतीजा
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हायवा से टकराई, हादसे में सोनी परिवार के तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप  में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - अपनी शादी के मंडप में गर्भपात की दवा खा कर बैठी थी प्रेग्नेंट दुल्हन, अचानक हुआ पेटदर्द उसके बाद..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - पत्नी के प्रेमी के घर के सामने पति ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - जांजगीर और जशपुर सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - रेत से भरे हायवा ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की संभावित तारीख आई सामने, इस दिन जारी हो सकता है परिणाम
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
कोचिंग सेंटर का संचालक नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दो साल तक नाबालिग छात्रा को बनाते रहा हवस का शिकार, FIR के बाद हुआ फरार
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिले में खत्म हुआ शराब का स्टॉक, धूप में घंटो खड़े होकर इंतजार कर रहे है पियक्कड़
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH