छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ को एक साल की सजा , इस मामले में न्यायालय ने सुनाया फैसला ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ को एक साल की सजा , इस मामले में न्यायालय ने सुनाया फैसला ,,
रायपुर 09 फरवरी 2021 - रायपुर की नामी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शकुन बागड़ी को कोर्ट ने जेल की सजा सुनायी है। रायपुर में जज सत्यानंद प्रसाद की कोर्ट ने 70 साल की डॉ शकुन बागड़ी को एक साल की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी है। 10 हजार रुपये नहीं देने पर 2 माह अतिरिक्त सजा डॉक्टर शकुन बागड़ी को भुगतनी पड़ेगी। दरअसल प्रसव के दौरान मौसम श्रीवास्तव नाम एक महिला की मौत हो गयी थी। 2007 के इस प्रकरण में परिजनों ने डाक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाये थे।

जानिए क्या था पूरा मामला 

रायपुर के बुढ़ापारा में डॉ शकुन बागड़ी का बागड़ी नर्सिंग होम संचालित है। जानकारी के मुताबिक गर्भवती महिला मौसम श्रीवास्तव को बागड़ी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, प्रसव के दौरान डॉ शकुन बागड़ी ने गंभीर लापरवाही बरती थी। परिजनों का कहना था कि इस दौरान एक्सपायरी इंजेक्शन भी लगाया गया और जबरन प्रसव का प्रयास किया गया। 

मामले में कोतवाली थाने में परिजनों ने डाक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके बाद 13 साल तक मामला चला, अब 13 साल बाद पीड़ित परिवार को इंसाफ मिला है। 

आदेश में कोर्ट ने लिखा है कि पूर्व में भी महिला डाक्टर ने इस तरह के कृत्य किये थे, जिसकी वजह से उन्हें सजा भी हुई थी, लेकिन बार-बार एक ही तरह के कृत्य दोहराया जा रहा था। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए एक साल की जेल और 10 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी है। 

कोर्ट ने कहा है कि अगर जुर्माने की राशि नहीं चुकाई जाती है तो 2 महीने की और जेल भुगतनी होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH