पति और पत्नी ने मिल कर एक युवती को छः बार अलग अलग लोगो को बेचा , पति पत्नी के साथ खरीददार गिरफ्तार ,,

जशपुर , 09-02-2021 6:36:22 PM
Anil Tamboli
पति और पत्नी ने मिल कर एक युवती को छः बार अलग अलग लोगो को बेचा , पति पत्नी के साथ खरीददार गिरफ्तार ,,
जशपुर 09 फरवरी 2021 - जशपुर जिले की पुलिस ने यहां की एक बेरोजगार युवती को अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उसे मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में 6 बार बेचे जाने का खुलासा किया है। 

पुलिस ने मानव तस्करी करने वाला अन्तर्राज्यीय गिरोह मे शामिल एक दम्पति सहित 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मानव तस्करों के गिरोह में शामिल दम्पति ने बीते वर्ष जूलाई माह में कांसाबेल थाना क्षेत्र के सूजीबहार गांव की एक युवती के साथ कुछ बेरोजगार युवाओं को मध्यप्रदेश के छतरपुर में अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उन्हे अपने साथ ले भागे थे। 

इस मामले में गुमशुदा युवती और अन्य युवाओं के परिजनों की रिपोर्ट पर कांसाबेल थाना पुलिस ने मानव तस्करी का अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने 4 युवाओं को तो छतरपुर जिले से बरामद कर लिया था, लेकिन युवती को साथ लेकर मानव तस्करी करने वाली दंपति फरार हो गई थी।

मानव तस्करी करने वाले आरोपी इस बेरोजगार युवती को नौकरी दिलाने की आड़ में छतरपुर जिले में उसका पांच बार सौदा कर मोटी रकम वसूल की गई थी। मानव तस्करी करने वाला इस गिरोह के सदस्य अपने खरीददारों से बार बार प्रताड़ित करने का भय दिखा कर युवती को अपने कब्जे में ले लिया करते थे। 

मानव तस्करी करने वाले बदमाशों ने छठवीं बार इस युवती को उत्तर प्रदेश के ललितपुर शहर मे बेच दिया था। इस दौरान खरीददार ने इस युवती को अपने मनोरोगी पुत्र को सौंप दिया। बार बार अपनी खरीद फरोख्त से क्षुब्ध होकर जशपुर जिले की इस युवती ने आत्महत्या कर ली थी। कांसाबेल पुलिस को इस मामले की सूचना मिलते ही वंहा मानव तस्करी करने वाले गिरोह की तलाश शुरू की थी। 

जिसमें छतरपुर पुलिस के सहयोग से आठ लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद कांसाबेल लाया गया है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH