मालखरौदा का युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी ज्वाईन करने पहुँचा विधानसभा भवन , पुलिस ने किया गिरफ्तार ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मालखरौदा का युवक फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी ज्वाईन करने पहुँचा विधानसभा भवन , पुलिस ने किया गिरफ्तार ,,
रायपुर 06 फरवरी 2021 - रायपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एक युवक ने फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर नौकरी ज्वाइन करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचा था नियुक्ति पत्र में विधानसभा सचिव का फर्जी हस्ताक्षर था जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान देवचरण चंद्रा के रूप में हुई। विधानसभा थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि 05 फरवरी को मालखरौदा सारसडोल निवासी देवचरण चंद्रा नाम का युवक कम्प्यूटर ऑपरेटर का एक नियुक्ति पत्र लेकर विधानसभा पहुंचा। उसने वहां मौजूद कर्मचारियों से बताया कि मैं ज्वाइन करने आया हूं इसमें तीन और लोगों का नाम है वो तीनों भी ज्वाइन करने के लिए आये थे क्या ? फिर विधानसभा के कर्मचारियों ने देखा कि इस तरह से कोई वेकेंसी तो निकली ही नहीं है।

तब उनके द्वारा पूछा गया कि क्या उसने इसे लेकर कोई आवेदन दिया है तो उसने नहीं कहा। फिर जब इससे पूछा गया कि ये नियुक्ति पत्र उसको किसने दिया है तो उसने बताया कि मरीन ड्राइव में उमेश नाम के व्यक्ति ने दिया है। उमेश को दिसम्बर से वह पहचानता है लेकिन वह कहां रहता है उसे नहीं पता। साथ ही इसने बताया कि उससे कोई पैसा नहीं लिया गया है। विधानसभा की ओर से की गई शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH