कुछ ही घण्टे के भीतर दो खुदकुशी , 10 वी की छात्रा के बाद अब 12 वी के छात्र ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , शोक में डूबा पूरा शहर ,,

जशपुर , 05-02-2021 4:45:39 PM
Anil Tamboli
कुछ ही घण्टे के भीतर दो खुदकुशी , 10 वी की छात्रा के बाद अब 12 वी के छात्र ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , शोक में डूबा पूरा शहर ,,
जशपुर 05 फरवरी 2021 - एक बड़ी खबर जशपुर से आ रही है, खबर है कि गुरुवार बीती रात दसवीं क्लास की स्कूली छात्रा कर
ने फाँसी लगा कर खुदकुशी कर ली थी। जिसके बाद शुक्रवार अल सुबह एक नाबालिग छात्र ने भी फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली नाबालिग छात्र जशपुर नगर के मधुवनटोली का रहने वाला था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र का नाम आयुष किस्पोट्टा पिता का नाम अनिल किस्पोट्टा बताया जा रहा है। 

मृतक जशपुर के देव पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा में कॉमर्स संकाय का छात्र था। जिसने शुक्रवार सुबह करीब चार बजे के आस-पास खुद को फांसी लगा ली। जब तक सुबह परिजनों को इसकी जानकारी मिली तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने मिलकर शव को नीचे उतारा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया है।

हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। आस-पास के लोगों और मृतक के मित्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने फांसी लगाने से पहले वाट्सएप पर गुड-बॉय का स्टेटस लगाया था। 

वहीं ऐसी जानकारी भी सामने आ रही है कि गुरुवार रात फांसी लगाने वाली नाबालिग छात्रा और मृतक छात्र आपस में दोस्त हैं। ऐसे में बीती रात नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या की घटना को इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि मृतक के पिता अनिल किस्पोट्टा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वहीं मृतक आयुष अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। ऐसें इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। 

वहीं जिला अस्पताल में मृतक के दोस्तों की भीड़ लगी हुई है। 12 घंटे के भीतर दो नाबालिगों के आत्महत्या कर लेने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH