पटवारी और राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार , आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को बेचे जाने का लगा है आरोप ,,

कोरिया , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पटवारी और राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार , आदिवासी की जमीन गैर आदिवासी को बेचे जाने का लगा है आरोप ,,
कोरिया 01 फरवरी 2021 -  कोरिया जिले में रामपुर जमीन घोटाले में रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा के बाद तत्कालीन पटवारी और वर्तमान में आरआई फरीद खान को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरआई पर काफी दिनों से कड़ी नजर रख रही थी, जिसके बाद रविवार की अलसुबह उन्हें पटना से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया, जहां उसे उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल का कहना है कि रामपुर की जमीन मामले में आरआई को गिरफ्तार किया गया है, अभी जांच जारी है। क्या इस मामले में और आरोपी पकड़े जाएंगे, के सवाल पर उनका कहना है कि अभी और आरोपियों को पकड़ा जाना है।

जानकारी के अनुसार रामपुर स्थित आदिवासी की भूमि को गैर आदिवासी को बेचे जाने को लेकर थाने में संतकुमार चेरवा ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के बाद रिटायर्ड अपर कलेक्टर एडमंड लकड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज चुकी है, वहीं 4 माह में दो-दो बार उक्त भूमि की रजिस्ट्री की गई, जिसके दो बार चहोद्दी तत्कालीन पटवारी द्वारा बनाई गई, साथ ही जानते हुए कि आदिवासी की भूमि गैर आदिवासी को नहीं बेची जा सकती है, दस्तावेज बनाए गए और बिल्डर को लाभ दिलाया गया। उक्त आरोप के तहत आरआई फरीद खान को पुलिस ने आज तडक़े ही छापामार कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस आरआई को गिरफ्तार करने के पीछे कहानी यह बता रही है कि तत्कालीन पटवारी फरीद खान को इसकी पूरी जानकारी थी कि आदिवासी की भूमि गैर आदिवासी को बेची जा रही है, इसके पूरे दस्तावेज तत्कालीन पटवारी ने ही तैयार किए, जिसके बाद मामले की शिकायत हुई, और रजिस्ट्री को गलत माना गया, फिर बिना किसी सरकारी आदेश के तत्कालीन पटवारी ने रिकार्ड दुरूस्त किया गया, उसके बाद फिर उसी भूमि की दुबारा रजिस्ट्री बिल्डर के यहां कार्यरत कर्मचारी अरविंद के नाम से रजिस्ट्री की गई, दो-दो बार जमीन की चहोद्दी और तब भी सारे दस्तावेज तत्कालीन पटवारी ने बनाए। इसकी जानकारी अरविंद के परिवार को भी नहीं थी। कुछ वर्ष बाद अरविंद की मौत हो गई और नया मुख्तियारनामा संतकुमार चेरवा के नाम से बनाया गया। 

दरअसल, पुलिस सूत्रों की माने तो मामला तब शुरू हुआ, जब बिल्डर के यहां कार्यरत आदिवासी युवक संतकुमार चेरवा ने पुलिस में शिकायत की, उन्होंने रजिस्ट्री में गवाह के तौर पर हस्ताक्षर करना बताया और जब कागजात निकाले तो उन्हें पता चला कि उन्होंने ही जमीन बेची है, और उसके एवज में मिली रकम बिल्डर को मिली है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जिसके बाद यह बात सामने आई कि संतकुमार के नाम से मुख्तियारनामा तैयार कर रजिस्ट्री की गई है, जबकि संतकुमार को कहना है कि उसको इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी कि उसके नाम से मुख्तियारनामा बनाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने दस्तावेज खंगालना शुरू किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH