जिला पंचायत CEO ने 07 पंचायत सचिवों को थमाया कारण बताओ नोटिस ,,

जशपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिला पंचायत CEO ने 07 पंचायत सचिवों को थमाया कारण बताओ नोटिस ,,
जशपुर 31 जनवरी 2021 - जशपुर जिला पंचायत CEO के एस मंडावी ने आज सुबह 9 बजे ही ग्राम पंचायत चंपाटोली पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन से स्वीकृत सामुदायिक शौचालय का भौतिक निरीक्षण किया। कार्य अप्रारम्भ होने के कारण ग्राम पंचायत चंपाटोली, वरपानी, कस्तूरा, जामटोली, बम्हनी, विपतपुर ,कोरना के सचिवों को कार्य मे लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 

साथ ही हिदायत दी गई कि निर्धारित समय सीमा पर यदि कार्य पूर्ण नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही सीईओ मंडावी ने मनरेगा अंतर्गत हितग्राही बहुरन कुचांग, बैशाखू का कुआं निर्माण, कस्तूरा में डबरी निर्माण, आंगनवाड़ी निर्माण के कार्यों का भी जायजा लिया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत महेश राम निर्मित हो रहे आवासों को व्यक्तिगत रूप से देख कर बने निर्मित आवासों का जायजा लिया एवं जो आवास आकर्षक बने उनकी सराहना भी की। 

इसके साथ ही ग्राम पंचायत विपतपुर, कोरोना की गौठान का भी निरीक्षण किया। जिसमें वृक्षारोपण अंतर्गत बरती गई लापरवाही को सजगता एवं तत्परता से लेते हुए अविलंब वृक्षारोपण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौठान समिति के अध्यक्ष कोरना ललित कुमार,विपतपुर के मदन सिंह से सुचारू रूप से संचालन करने हेतु विस्तृत चर्चा की। मंगल भवन दुलदुला में जनपद पंचायत दुलदुला में जनपद सीईओ दुलदुला पी एल मरकाम मनरेगा तहसीलदार विकास जिंदल कविराज पैकरा सहायक परियोजना अधिकारी शशिकांत गुप्ता,स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार राजेश जैन समस्त सरपंच सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, करारोपण, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, जनपद स्टाफ के साथ कि विभागीय समीक्षा बैठक की।बैठक में गौठान के कार्यो एंव गतिविधयों को सुचारू रूप से क्रियान्वन करने के दिये निर्देश। अधिक से अधिक मजदूर लगाने एव ग्रामीणों को रोजगार दिलाने के दिये निर्देश, साथ पूर्ण कार्य के सीसी लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

शौचालय निर्माण का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कर जियो टैग्गिंग करने एंव प्रधानमंत्री आवास में अपूर्ण कार्यो को पूर्ण करने एवं हितग्राहीयो को समझाइस देने के निर्देश दिए। आजीविका मिशन में सलग्न स्व सहायता समूहों को आजीविका से अधिक से अधिक जोड़ने एव बैक लिंकेज के साथ बीसी सखी के माध्यम से मजदूरी भुगतान हेतु चर्चा की गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH