फौजी की पत्नी ने लगाई फाँसी , लेकिन हुआ वही जो नियति को था मंजूर ,,

जशपुर , 30-01-2021 9:40:38 PM
Anil Tamboli
फौजी की पत्नी ने लगाई फाँसी , लेकिन हुआ वही जो नियति को था मंजूर ,,
जशपुर 30 जनवरी 2021 - पति से मोबाईल पर इतना विवाद हुआ कि पत्नी मौत को गले लगाना बेहतर समझा और फाँसी के फंदे पर झूल गई लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था जो कि समय रहते महिला के ससुराल वालों ने देख लिया और उसे झूलते हुए फांसी के फंदे से उतार लिया और महिला की जान बच गयी।

मामला जशपुर जिले के फरसाबहार थानाक्षेत्र के सिकिरमा का है।

जानकारी के मुताबिक महिला का पति BSF मे पदस्थ है और किसी बात को लेकर मोबाईल पर पति पत्नि के बीच शुक्रवार की शाम जम कर बहस हो गयी और बहस इतनी बढ़ गयी कि रात को पत्नी ने जीने से बेहतर मौत को गले लगाना समझा और खुदकुशी करने के लिए फांसी के फंदे पर झूल गयी।

महिला फंदे पर लगभग झूल ही गई थी की ससुर की नजर उस पर पड़ गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर अडोस पड़ोस के लोग मौके पर पहुँच गए और फंदे को काट कर महिला को नीचे उतारा।

इस मामले में महिला की छोटी बहन ने आरोप लगाया है की उसकी बहन और जीजा के बीच हर दिन झगड़ा होते रहता है पहले उसे दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे लेकिन जब दहेज नही मिला तो हर दिन उसके साथ गाली ग्लौज किया जाता है यही वजह है की उसकी बड़ी बहन फांसी के फंदे पर झूल रही थी।
 
फरसाबहार पुलिस की ओर से बताया गया है कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जाँच की जा रही है ।

दूसरी ओर महिला के ससुराल वालों का कहना है कि दोनो पति पत्नि के बीच फोन पर बात करने को लेकर विवाद होता है। फोन पर बात नही करने और फोन पर हमेशा व्यस्त रहने को लेकर नकुल अपनी पत्नि से लड़ाई करता है और शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH