छात्र को स्कालरशिप देने के लिए रिश्वत की माँग करने वाला अधिकारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे ,,

मध्य प्रदेश , 29-01-2021 4:18:23 AM
Anil Tamboli
छात्र को स्कालरशिप देने के लिए रिश्वत की माँग करने वाला अधिकारी चढ़ा लोकायुक्त के हत्थे ,,
भोपाल 28 जनवरी 2021 -  पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक एच बी सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है एच बी सिंह यह रिश्वत एक छात्र को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने के एवज में ले रहे थे।

विदेश में पढ़ाई के लिए सरकार की योजना में अड़चन लगाने वाले पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक संचालक एच बी सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया एच बी सिंह ने धार के वल्लभ पाटीदार से उनके बेटे को स्कॉलरशिप का पैसा देने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

स्कालरशिप देने के लिए एच बी सिंह ने दो लाख की डिमांड रखी थी. लेकिन मामला पचास हजार पर सैटल हुआ था।

बल्लभ पाटीदार ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस से कर दी थी उनकी शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने सहायक संचालक को 25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया सहायक संचालक एच बी सिंह जब रिश्वत की राशि लेने सतपुड़ा भवन के गेट पर आए तब पहले से मौजूद लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उन्हें वहीं धर दबोचा।

सतपुड़ा भवन की दूसरी मंजिल पर बने पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पर सरकार की विदेश में अध्ययन योजना की ज़िम्मेदारी है. इस योजना के तहत चयन कमेटी छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए चुनती है. फिर छात्र को स्कॉलरशिप दी जाती है।

लेकिन दस्तावेज पूरे होने के बाद भी एच बी सिंह ने छात्र से कई तरह के दस्तावेज मांग कर रहे थे. इससे परेशान छात्र ने लोकायुक्त पुलिस में शिकायत कर दी. शिकायत करने वाले वल्लभ पाटीदार का कहना है चयन कमेटी में उनके बेटे का चयन यूएसए में पढ़ाई के लिए हुआ है. सरकार की तरफ से दी जाने वाली स्कॉलरशिप की राशि देने के एवज में अफसर ये रिश्वत मांग रहा था।

लोकायुक्त निरीक्षक सलिल शर्मा का कहना है जो शिकायत मिली थी उसी की जांच में सुबूत मिलने के बाद ही पूरी कार्रवाई की गई. इसमें सहायक संचालक एचबी सिंह को पकड़ा गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH