मामा और भांजा ने मिल कर खोल रखा था जाली नोट छापने का कारखाना , ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में ,,

मध्य प्रदेश , 21-01-2021 11:16:56 AM
Anil Tamboli
मामा और भांजा ने मिल कर खोल रखा था जाली नोट छापने का कारखाना , ऐसे आये पुलिस की गिरफ्त में ,,
खरगोन 21 जनवरी 2021 - मध्यप्रदेश के खरगोन में बलकवाड़ा में पुलिस ने नकली नोट छापने की मशीनों के साथ 30 लाख 65 हजार के नकली नोट जब्त किये है बताया जा रहा है कि आरोपीयो ने 2000 और 500 के हूबहू नोट छापे थे. इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अब तक चार लाख के नकली नोट बाजार में खपा चुके हैं. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गैंग के मुख्य सरगना मामा-भांजे हैं, जो पुलिस की गिरफ्त में हैं. इनके पास से पुलिस को नकली नोट छापने वाला कागज , छपे हुए नकली नोट, दो प्रिंटर और कई तरह का ऐसा सामान बरामद हुआ है, जिसका इस्तेमाल नकली नोट छापने के लिए किया जाता था।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया पुलिस को नकली नोटों के तस्करी करने और नकली नोट चलाने की शिकायतें मिल रही थीं. इस धंधे का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लंबे समय से सुराग खोजने में लगी थी. फिर बलकवाड़ा थाना प्रभारी वरुण तिवारी को सूचना मिली कि जितेंद्र नाम का व्यक्ति 2000 और 500 रुपये के नोट छापने और बेचने का कारोबार करता है।

इस काम में शामिल साहिल और संजय नोट सप्लाई का काम करते हैं. इस जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की फिर 19 जनवरी को सिंगाजी मंदिर के सामने बलखड़ रोड के पास पांच लोग मोटरसाइकिल के साथ खड़े होकर नकली नोटों का लेन देन करते हुए दिखाई दिए. पुलिस को देखकर इन लोगों ने भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जितेंद्र, संजय सिंह जोगी, साहिल पवार, नरेंद्र पवार, अमर सिंह और विजय सिंह को पकड़ लिया।

आरोपी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा जगदीश रतनलाल तोमर के साथ मिलकर नकली नोट छापने, मार्केट में चलाने और सप्लाई का काम करता था. फिर जितेंद्र की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी जगदीश को पकड़ा और उसके पास से 4 लाख 65 हजार के नकली नोट बरामद किए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH