जे पी पाठक से पहले एक और कलेक्टर पर लगा था रेप का आरोप , कलेक्टर को जाना पड़ा था जेल , सजा के दौरान हो गई थी मौत

छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जे पी पाठक से पहले एक और कलेक्टर पर लगा था रेप का आरोप , कलेक्टर को जाना पड़ा था जेल , सजा के दौरान हो गई थी मौत
जांजगीर चाम्पा 04 जून 2020 - जांजगीर चाम्पा जिले के पूर्व कलेक्टर जनक प्रशाद पाठक पर एक एन जी ओ संचालिका ने अपने चेम्बर में रेप करने का आरोप लगाते हुए पूर्व कलेक्टर जे पी पाठक के खिलाफ कोतवाली थाने में बलात्कार का मामला दर्ज कराया है । पूर्व कलेक्टर जे पी पाठक के खिलाफ दुष्कर्म का रिपोर्ट दर्ज कराने वाली एन जी ओ संचालिका पूर्व जनपद सदस्य रह चुकी है और उसका पति शिक्षाकर्मी है। एनजीओ के काम के सिलसिले में जांजगीर कलेक्टर से पीड़िता की अक्सर मुलाकात होते रहते थी। इस दौरान कलेक्टर से उसके ताल्लुकात बढ़ते गए। महिला का आरोप है कि कलेक्टर ने एनजीओ का काम दिलाने का झांसा देकर अपने चेम्बर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। छत्तीसगढ़ में कलेक्टर पर रेप की रिपोर्ट दर्ज कराने का यह पहला मामला नही है , इससे पहले भी जशपुर के तत्कालीन कलेक्टर मनकू राम सारथी पर साल 2002 में आदिवासी हाॅस्टल की अधीक्षिका ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था । जिस समय यह आरोप लगा उस वक्त प्रदेश में अजीत जोगी की सरकार थी। सरकार ने इस घटना की जांच के लिए उस समय के डी आई जी डब्ल्यू एम अंसारी को जशपुर भेजा था। अंसारी ने पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट में दुष्कर्म की घटना को सही ठहराते हुए तत्कालीन कलेक्टर मनकू राम सारथी को दोषी करार दिया था। किन्हीं कारणों से सरकार जशपुर कलेक्टर एम आर सारथी को बचाना चाहती थी IAS लाॅबी भी उस समय काफी मजबूत थी। सरकार और IAS लाॅबी के चलते एम आर सारथी पर निलंबन की भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली , कलेक्टर एम आर सारथी के खिलाफ न्यायालय में मुकदमा भी चला। जशपुर की निचली अदालत ने सारथी को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी , कोर्ट के इस फैसले को एम आर सारथी ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन दोनों अदालतों ने निचली अदालत की सजा को बरकरार रखी। आखिकार, एम आर सारथी को रायपुर जेल जाना पड़ा। सजा के दौरान ही बीमारी से एम आर सारथी की मौत हो गई। जशपुर कलेक्टर रहने से पहले एम आर सारथी जांजगीर जिले में कलेक्टर थे

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH