छत्तीसगढ़ - ओड़िसा से मरीज को रायपुर ले जा रहे एम्बुलेंस ने खड़ी ट्रक को मारी जबरदस्त टक्कर , इस हादसे में ,,

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ओड़िसा से मरीज को रायपुर ले जा रहे एम्बुलेंस ने खड़ी ट्रक को मारी जबरदस्त टक्कर , इस हादसे में ,,
महासमुंद 18 जनवरी 2021 - महासमुंद जिले में बीती रात्रि लभरा संगीता पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 353 पर ओड़िसा बलांगीर से रायपुर मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस ने खड़ी ऑयल से भरी ट्रक को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही एम्बुलेंस के एक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। 

मिली जानकारी के मुताबिक ओड़िसा बलांगीर से एम्बुलेंस क्रमांक OD 15 N 6620 मरीज को रायपुर ले जा रही थी। एम्बुलेंस में दो ड्राइवर सामने और एक मरीज के साथ उनके तीन परिजन पीछे बैठे थे। 

महासमुंद लभरा के पास संगीता पेट्रोल टंकी के पास एम्बुलेंस सड़क किनारे ऑयल से भरी आंध्रप्रदेश की ट्रक AP 31 TD 3799 के पीछे जा घूसी। एम्बुलेंस चला रहे ड्राइवर उत्पल बाग के बाजू में बैठे शरद जेना (30) की दबने से मौत हो गई है। वाहन में सवार मरीज और उसके परिजन सकुशल हैं जिन्हें रात में ही रायपुर रवाना कर दिया गया था। घटना 17 व 18 जनवरी की मध्य रात्रि लगभग 02 बजे की बताई जा रही है।

आंध्रप्रदेश के ट्रक ड्रायवर एम श्रीनू ने बताया है कि रात्रि 12 बजे वह लभरा के पास पहुंचे थे। अपने खलासी के साथ खाना बना कर ट्रक के भीतर ही दोनों आराम कर रहे थे इसी दौरान रात लगभग 2 बजे जोरदार आवाज और ट्रक के जोर से हिलने से उनकी नींद खुल गई। 

ट्रक चालक एम श्रीनू ने बताया कि वह आंध्रप्रदेश से ऑयल लेकर आईपी कंपनी राजनांदगांव जा रहे थे। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस ने मृतक शरद जेना की लाश पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा कर आगे की करवाई शुरू कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़ में इतने दिनों के लिए बारिश पर लगा ब्रेक, एक बार फिर से उमस करेगी परेशान, जाने ताजा अपडेट
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती के युवा पत्रकार सुमित शर्मा एल्डरमैन नियुक्त होने से सक्ती के निवासियों में जगी एक नई आश, सुमित ने कहा कि वे..
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
सक्ती - एल्डरमैनो की सूची जारी होते ही पार्टी की अंदरूनी कलह आई सामने, जारी लिस्ट की जमकर हो रही है आलोचना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH