नही रही छालीवुड की स्टार नेहा साहू , लंबी बीमारी के बाद निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस , छालीवुड में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 04 जून 2020 - छालीवुड सिनेमा जगत की उभरती अदाकारा नेहा साहू का बिती रात राजनांदगांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और आर्थिक संकट से जूझ रही थीं।
झारखंड के टाटा नगर की रहने वाली नेहा साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘सोचत सोचत होगे प्यार , जंगली और ये वादा हे’ नामक छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम किया था। इन तीनों फिल्मों का अभी प्रदर्शन होना बाकी है। नेहा साहू राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी (मोवा) में एक किराये के फ्लैट में रहा करती थीं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बीच जब कई तरह की पाबंदियां थीं ऐसे कठिन समय में नेहा साहू पीलिया एवं लीवर में पथरी जैसी बीमारी से जूझ रही थी। कुछ दिन पहले तक नेहा साहू का ईलाज रायपुर के पंडरी में स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में किया जा रहा था। बीमारी के दौरान नेहा साहू भारी आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। अभिनेता एवं प्रोड्यूसर शेखर चौहान समेत कुछ अन्य लोग उनकी मदद को आगे आए थे, लेकिन तबियत ठीक होने के बजाय बिगड़ती ही गई । इसके बाद नेहा अपनी नानी के यहां राजनांदगांव चली गईं। जँहा एक अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था , नेहा साहू ने बिती रात हॉस्पिटल में अंतिम सांस लिया ।
ताज़ा समाचार
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा