छत्तीसगढ़ के इस महिला अधिकारी के बेटे ने दोस्त के साथ मिल कर दो नाबालिगों को बंधक बना कर किया दुष्कर्म का प्रयास ,,

जशपुर , 12-01-2021 7:13:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस महिला अधिकारी के बेटे ने दोस्त के साथ मिल कर दो नाबालिगों को बंधक बना कर किया दुष्कर्म का प्रयास ,,
जशपुर 12 जनवरी 2021 - जशपुर जिले के सन्ना थाना इलाके में दो नाबालिगों छात्राओं का अपहरण, बंधक बनाए जाने और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छात्रावास अधीक्षिका समेत उसके पति, नाबालिग पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। 

मामला रविवार का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आदिवासी छात्रावास की अधीक्षिका का नाबालिग पुत्र अपने एक दोस्त के साथ  मिलकर दोनों छात्राओं को पार्टी करने का झांसा देकर उन्हें अपने साथ ले गए। 

मां के अधीक्षिका होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने कोरोना काल से खाली पड़े छात्रावास में दोनों छात्राओं को लेकर पहुंचे थे। और मोटरसाईकिल में जबरदस्ती बैठाकर छात्रावास लाया गया जहां उन्हें किचन रुम में लड़कों ने पूरी रात बंधक बनाकर रखा। 

इस बीच मनचले लड़कों ने नाबालिगों को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की और शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगे।जब पीड़ित नाबालिगों ने इसका विरोध किया तो उन पर चोरी का आरोप लगाते हुए रात भर उन्हें बंधक बना कर रखा गया।

अगले दिन छात्रावास अधीक्षिका व उसके पति द्वारा नाबालिगों से मारपीट करते हुए उन्हें थाना लाया गया और पीड़ित नाबालिगों के खिलाफ ही चोरी की शिकायत की गई। जब नाबालिग लड़कियां थाने से बाहर निकलीं तब उन्होंने अपने परिजनों को सारी सच्चाई बताई और आरोपियों के खिलाफ सन्ना थाने में पूरे मामले की शिकायत की। 

एसपी के निर्देश पर सन्ना थाने में छात्रावास अधीक्षिका प्रशंसा खाखा समेत उसके पति जयमन खाखा, नाबालिग पुत्र व उसके दोस्त के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 342, 354, 365 ,506, 8-CHL पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH