जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक प्रशाद पाठक पर लगा बलात्कार का संगीन आरोप , पीड़िता ने साक्ष्य के साथ एस पी से की शिकायत

छत्तीसगढ़ , 03-06-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
जांजगीर के पूर्व कलेक्टर जनक प्रशाद पाठक पर लगा बलात्कार का संगीन आरोप , पीड़िता ने साक्ष्य के साथ एस पी से की शिकायत
जांजगीर चाम्पा 03 जून - छत्तीसगढ़ में एक आईएएस ऑफिसर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है | पीड़ित युवती ने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को साक्ष्य भी पेश किये है | पीड़िता ने बताया है कि कलेक्टर जनक प्रशाद पाठक ने चैंबर में ही उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये थे | कलेक्टर जे पी पाठक ने पीड़िता को भरोसा दिलाया था कि उसके एनजीओं को वो फौरन काम दिला देंगे | लेकिन एनजीओं को काम मिलना तो दूर , कलेक्टर जे पी पाठक ने पीड़िता को आज कल का बहाना करते हुए उसके साथ बार बार शारीरिक संबंध बनाते रहा | पीड़िता ने उसके और कलेक्टर जे पी पाठक के बीच हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ तस्वीरें पुलिस को सौंपी है | पीड़िता ने अपनी शिकायत में कलेक्टर और उसके बीच नियमित होने वाली बातचीत और अश्लील वीडियों का ब्यौरा भी पुलिस को दिया है | पीड़िता का आरोप है कि कलेक्टर जे पी पाठक लगातार बलात्कार करते हुए पीड़ित से कई बार उसके गुप्तांगों की तस्वीर की भी मांग की थी | 32 वर्षीय पीड़िता शादीशुदा है | पीड़िता ने पुलीस को बताया कि खुद कलेक्टर जे पी पाठक उसे अपने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें और वीडियों भी भेजा करते थे | पीड़िता का कहना है कि उसका पति सरकारी सेवा में है , इसकी जानकारी कलेक्टर को लगने के बाद उन्होंने उसके पति को भी अच्छी पदस्थापना देने का सब्जबाग दिखाया था | लेकिन कलेक्टर जे पी पाठक ने बार बार दुष्कर्म करने के बाद भी कोई काम नही कर उसे धोखा दिया है | पीड़ित युवती ने बताया कि जब उसे कलेक्टर की असलियत का अंदाजा हुआ तो उसने उससे दूरियां बनानी शुरू कर दी थी | दूरी बनाने के बाद कलेक्टर जनक प्रशाद पाठक ने उसके पति की नौकरी से बर्खास्तगी की धमकी दी थी | लिहाजा वो शांत हो गई | लेकिन कलेक्टर जे पी पाठक का ट्रांसफर हो जाने के बाद उसने हिम्मत जुटाकर उसके खिलाफ FIR दर्ज करने का फैसला किया है | बुधवार को पीड़िता अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर पहुच कर पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर को अपनी आपबीती सुनाते हुए शिकायती आवेदन सौंपा है | पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिया है | पीड़िता ने आवेदन में जांजगीर के तत्कालीन कलेक्टर जे पी पाठक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है | बता दे की कलेक्टर जनक प्रशाद पाठक 2007 बैच के आई ए एस अधिकारी है | कुछ ही दिन पहले राज्य शासन ने उन्हें जांजगीर कलेक्टर के पद से स्थानांतरित करते हुए रायपुर स्थित भू-अभिलेख शाखा में पदस्थापना दी है | उक्त खबर लिखे जाने तक पीड़िता सिटी कोतवाली में मौजूद थी | लेकिन अभी तक कलेक्टर जे पी पाठक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने नही आ पाई है ।

ताज़ा समाचार

माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
माँ को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना 08 साल के मासूम को पड़ा भारी, माँ ने प्रेमी के साथ मिलकर..
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
सक्ती से बड़ी खबर - इन ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू , कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने क्या है वजह
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
स्कूल में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 03 कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते संजय कुकरेजा सहित 15 जुआरी गिरफ्तार, तास और मोबाईल सहित डेढ़ लाख नगद जप्त
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
जांजगीर चाम्पा - हायवा की चपेट में आकर बाईक सवार युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
चलती स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप, ड्राइवर और कंडक्टर ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरी मालगाड़ी में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH