युवती ने जब सड़क पर आ कर मदद की गुहार लगाई तब हुआ एक ऐसे गिरोह का खुलासा जो करते थे ,,

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
युवती ने जब सड़क पर आ कर मदद की गुहार लगाई तब हुआ एक ऐसे गिरोह का खुलासा जो करते थे ,,
हाजीपुर 11 जनवरी 2021 -  बिहार के हाजीपुर से हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. पुलिस को खबर मिली कि एक मकान से एक लड़की भागती हुई बाहर आई और लोगों से मदद मांग रही है. पुलिस ने जब मौके पर पहुंच कर जांच की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

जांच में सामने आया है कि यह देह व्यापार गैंग का जाल है. पुलिस की जांच में पता चला कि किराए के एक मकान में एक लड़की को आठ दिनों से कैद कर रखा गया था, जिसने मौका देख बाहर निकल कर मोहल्ले के लोगों को सारी बात बताई. जिसके बाद पुलिस को खबर हुई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ. लड़की ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने उसे बेचने की कोशिश भी की है।

नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज में पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की ने पुलिस के सामने पूरी वारदात के बारे में बताया. दरअसल, मौके से बरामद लड़की का अपहरण बीती 02 जनवरी को हुआ था. पुलिस के मुताबिक हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक बस अड्डे से नशा खिलाकर लड़की को किडनैप किया गया था।

किडनैपिंग के बाद आरोपियों ने पिछले आठ दिनों से लड़की को कमरे में बंद करके रखा हुआ था. 02 जनवरी को लड़की के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने सदर थाने में बेटी के अपहरण की एफआईआर भी दर्ज कराई थी. मौके से बरामद लड़की ने बताया कि जिस कमरे में उसे रखा गया था. उसकी खिड़कियां सीलबंद रखी गई थीं और उसकी पिटाई कर उसे कमरे बंद करके रखा गया था।

मौका देख जब लड़की घर के बाहर आई तो शोर मचाकर रो-रो कर सड़क पर लोगों से मदद मांगी. मामले को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक सेक्स और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का ये गैंग एक रेलकर्मी के मकान में चल रहा था. रेलकर्मी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सेक्स और ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के इस मामले में पुलिस लंबी और कड़ी जांच पड़ताल में जुट गई है।

सदर हाजीपुर SDPO राघव दयाल का कहना है कि लड़की की किडनैपिंग की एफआईआर पहले से दर्ज थी. आज स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी की. जहां उसी लड़की को बरामद किया गया है. साथ ही दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
युवती ने जब सड़क पर आ कर मदद की गुहार लगाई तब हुआ एक ऐसे गिरोह का खुलासा जो करते थे ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH