शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट , एनसीआरबी के प्रतिवेदन पर कोरबा का युवक भेजा गया जेल ,,

कोरबा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट , एनसीआरबी के प्रतिवेदन पर कोरबा का युवक भेजा गया जेल ,,
कोरबा 11 जनवरी 2021 -  एनसीआरबी के प्रतिवेदन पर बांकीमोंगरा पुलिस ने युवक के विरूद्ध अपराध दर्ज कर उसे जेल दाखिल कराया है। 

बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने बताया कि गजरा साइड निवासी ने 20 जुलाई 2020 को अपने फेसबुक पर एक पोस्ट डाला था। बच्चे की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ करते हुए चीन के मुद्दे पर आपत्तिजनक और अभद्र पोस्ट उसने फेसबुक पर डाला था। 

युवक  के लिए यह एक सामान्य बात थी लेकिन उसे यह नहीं पता था कि इस तरह के साइबर तकनीकी का दुरूपयोग और अभद्रता के मामले में सीधे नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो नई दिल्ली नजर रख रही है। अभद्र पोस्ट करने के 6वें महीने उसकी कारगुजारी की सजा देने का पत्र एनसीआरबी से कोरबा जिला पुलिस को भेजा गया। 

कोरबा जिला कार्यालय से यह पत्र कार्यवाही के लिए बांकीमोंगरा थाना प्रेषित किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि एनसीआरबी के पत्र के आधार पर सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट करने वाले आरोपी दीपक रावत के विरूद्ध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश करने उपरांत रिमांड पर जेल दाखिल कराने की कार्यवाही की गई है। 

थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह ने आम जनता से अपील की है कि सूचना तकनीकी का उपयोग युवा सहित अन्य वर्ग के लोग अच्छे कार्यों के लिए करें। उन्होंने सूचना तकनीकी का किसी भी तरह से अपराध, जालसाजी, मानहानि, अभद्रता आदि के लिए उपयोग नहीं करने की अपील की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH