प्रियंका चोपड़ा ने किया लॉक डाउन के नियमो का उलंघन , प्रियंका ने दी यह सफाई ,,

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रियंका चोपड़ा ने किया लॉक डाउन के नियमो का उलंघन , प्रियंका ने दी यह सफाई ,,
लंदन 08 जनवरी 2021 - एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लंदन में लॉकडाउन लगे होने के बावजूद बुधवार को सैलून गईं. दरअसल, यूके में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन लगा हुआ है. इसी कारण से पर्सनल केयर सर्विस जैसे सैलून, स्पा क्लोज हैं. रिपोर्ट्स हैं कि प्रियंका अपनी मां मधु चोपड़ा और पेट डॉग डियाना के साथ सैलून पहुंचीं थी।

सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट जोश वुड भी वहां मौजूद थे. इसके बाद पुलिस सैलून के मालिक को मौखिक रिमाइंडर देने के लिए सैलून पहुंची. हालांकि कोई जुर्माना नहीं लगाया गया. कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा की  तरफ से कहा गया कि ये उनकी अपकमिंग फिल्म के लिए था और सारी परमिशन ली गई थीं.

मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पोक्सपर्सन ने मेट्रो डॉट यूके वेबसाइट से बातचीत में कहा- बुधवार 6 जनवरी को 17:40 पर पुलिस को अलर्ट किया गया. अधिकारियों ने सैलून के मालिक को कोविड-19 के बारे में सभी नियमों का पालन करने के लिए महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को लेकर एक मौखिक रिमाइंड दिया.  

प्रियंका चोपड़ा के रिप्रेंटेटिव ने कहा- सरकारी मार्गदर्शन के बाद, प्रियंका के बाल फिल्म के लिए कलर किए गए, जिसकी वो अभी लंदन में शूटिंग कर रही हैं. सैलून को प्रोडेक्शन के लिए निजी तौर पर खोला गया था और इसमें शामिल सभी का टेस्ट किया गया था. DCMS वर्किंग गाइडलाइन और फिल्म प्रोडेक्शन नियम दोनों का पालन किया गया था. जैसा कि मुझे यकीन है कि आप जानते हैं, यूके में फिल्म और टीवी के प्रोडेक्शन को जारी रखने की अनुमति है. और स्थानों पर शूट करना जारी रख सकते हैं और सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाता है. पुलिस को पेपर वर्क प्रोवाइड किया गया और वे संतुष्ट हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंदन में पति निक जोनस के साथ हैं. वो अपकमिंग फिल्म Text For You की शूटिंग के लिए यहां हैं.   

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH