स्टेरिंग फेल होने के चलते अनियंत्रित कार नदी में गिरी , एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ,,

मध्य प्रदेश , 06-01-2021 5:54:39 PM
Anil Tamboli
स्टेरिंग फेल होने के चलते अनियंत्रित कार नदी में गिरी , एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ,,
निवाड़ी 06 जनवरी 2021 -  मध्यप्रदेश के ओरछा की जामनी नदी पुल पर स्टेरिंग फेल होने के चलते अनियंत्रित कार नदी में जा गिरी। इस भीषण हादसे में ओमनी कार में सवार एक ही परिवार के 3 सदस्यों पिता, पुत्री और पुत्र की मौत हो गई। वही माँ की जान बच गई। 

साहू परिवार पृथ्वीपुर का रहने वाला था और झांसी से इलाज कराकर वापस अपने घर जा रहा था। ओरछा के जामनी नदी के पुल पर रात तकरीबन 10.30 बजे नदी पर बनी चौकी पर अरुणा साहू ने रोते बिलखते व मदद की गुहार लगाते हुए पुलिस को सूचना दी कि उसकी कार नदी में जा गिरी है। जिसमें उसके पति संदीप बेटा कृष्णा व बेटी तनु सवार थी। 

वह तो किसी तरह बाहर आ गई, लेकिन उसके पति व बच्चे नदी में है उनकी जान बचा लीजिए। पुल पर देर रात अंधेरा था आनन-फानन में अधिकारियों को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर रोशनी के संसाधनों समेत पुलिस , एस डी आर एफ , एमपीटी के राफ्टिंग टीम मेंबर ने मोर्चा संभाला और रेस्क्यू शुरू किया।

अरुणा के द्वारा जगह बताए जाने के बाद बड़ी बेटी को नदी कि दूसरे छोर के किनारे से निकाल लिया गया और अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती थी कि गाड़ी समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों को ढूंढा जाए तकरीबन 5 घंटे चले इस रेस्क्यू में एमपी के राफ्टिंग के सदस्य व गोताखोरों के द्वारा नदी में गाड़ी समेत दो अन्य लोगों की तलाश की गई। 

जिसके बाद देर रात तकरीबन एक बजे गाड़ी पुल के किनारे ट्रैक कर ली गई और फिर उसे क्रेन मशीन के द्वारा बाहर निकाला गया। गाड़ी के अंदर पिता का शव बरामद हो गया है। लेकिन अब भी 7 वर्षीय पुत्र लापता है जिसके लिए प्रशासन सुबह से गोताखोरों की मदद से खोजने की कोशिश कर रहा है।
स्टेरिंग फेल होने के चलते अनियंत्रित कार नदी में गिरी , एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH