देश के टॉप सी एम की रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मिला यह स्थान , देखे देश के TOP 10 मुख्यमंत्रियों की सूची
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रायपुर 03 जून 2020 - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश की जनता की संतुष्टि के मापदंड पर देश में दूसरे नम्बर के मुख्यमंत्री का तमगा दिलाया है। उनसे आगे सिर्फ ओडिशा के सी एम नवीन पटनायक हैं।
एक निजी कम्पनी के सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के कामकाज से 56.74 फीसदी जनता पूरी तरह संतुष्ट है तो 33.25 प्रतिशत जनता कुछ हद तक संतुष्ट है। इस तरह 81.06 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ भूपेश बघेल सरकार देश में दूसरे नम्बर पर है। उनसे थोड़ा ही आगे 82.96 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ ओडिशा सरकार है। सर्वे के मुताबिक देशभर में सरकारों के कामकाज से 48.95 फीसदी जनता ही पूरी तरह से संतुष्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 56.74 फीसदी है, जो अपने आप में सरकार के कामकाज की सफलता को बताता है।
कोरोना के संक्रमण की वजह से देशभर की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है। उद्योग धंधे बंद हैं,बेरोजगारी व महंगाई की मार से जनता त्रस्त है। ऐसे में छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों को पछाड कऱ जनता की कसौटी में खड़ा उतरने का काम किया है। खास बात यह है कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या भी काफी कम है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या सिर्फ 441 है तो कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े 03 है , हालांकि इन तीनो मौतों की कोरोना से होने की आधिकारिक पुष्टि नही की गई है ।
देश के टॉप 10 सी एम में ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पहले नंबर पर है , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल दूसरे नंबर पर है ,, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन तीसरे नंबर पर है ,, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चौथे नंबर पर है ,, महाराष्ट्र के सी एम उद्धव ठाकरे पांचवे नंबर पर है ,, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छठवे नंबर पर है ,, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सातवें नंबर पर है ,, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा आठवे नंबर पर है ,,, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल नौवे नंबर है वही दसवे नंबर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है ।
ताज़ा समाचार
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा