छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे पटवारी की सेवा समाप्त ,,

बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे पटवारी की सेवा समाप्त ,,
बीजापुर 03 जनवरी 2021 - कूट रचना कर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे पटवारी की सेवा समाप्त करने का आदेश अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)भोपालपटनम ने आदेश जारी किया है। 

बता दें कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले पटवारी राजू प्रसाद शाह की उमेश पटेल ( डिप्टी कलेक्टर) अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भोपालपटनम ने शिकायत के आधार पर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पटवारी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है। 

एक माह पूर्व सूचना देकर ब्लॉक मुख्यालय तहसील कार्यालय आवापल्ली में अटैच कर दिया गया है।

सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार फर्जी जाति प्रमाण पत्र से संबंधित प्राप्त जानकारी को लेकर शिकायत घनश्याम यादव पत्रकार बीजापुर ने भोपालपटनम में कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को 27 नवंबर 2020 को की। सामान्य जांच प्रक्रिया 27 नवंबर को प्रारंभ हुई। प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के तहत शिकायत के विरुद्ध पटवारी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए युक्तियुक्त अवसर दिया गया। पटवारी की ओर से 09 दिसंबर 2020 को जवाब प्रस्तुत किया गया।

जवाब में पूर्वजों के नाम पर कृषि भूमि नहीं होने का और स्थाई जाति प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय बीजापुर से 2006 में व स्थाई जाति प्रमाण पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बीजापुर कार्यालय से 2007 में बनने का लेख किया गया। 

शिकायतकर्ता का बयान अधो हस्ताक्षरकर्ता के समक्ष 09 दिसंबर 2020 को दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता का अभियुक्त पटवारी व अधो हस्ताक्षरकर्ता की ओर से किया गया प्रति परिक्षण भी दर्ज किया गया।  

मामले में 31 दिसंबर 2020 को तहसीलदार उसूर से जाति प्रमाण पत्र सत्यापन के विषय में जानकारी मांगी गई। जवाब में कार्यालय तहसीलदार के पत्र 1 जनवरी में पता चला कि इनके जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन नहीं हुआ है। पटवारी राजू साह के जाति प्रमाण पत्र के विरुद्ध प्राप्त शिकायत के संबंध में जांच के दौरान प्रकाश में आए उपरोक्त तथ्यों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला है कि प्रस्तुत जाति प्रमाण पत्र कूट रचित होने के कारण प्रारंभ से ही शून्य है। 

पटवारी की सेवा को 02 फरवरी 2021 से समाप्त किया गया है। आदेश के साथ पटवारी राजू शाह को उनकी सेवा समाप्ति के एक माह पूर्व सूचित किया गया है। आगामी एक माह की अवधि में पटवारी तहसील कार्यालय में रहकर तहसीलदार के आदेशानुसार कार्यरत रहेंगे।
छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे पटवारी की सेवा समाप्त ,,
छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी कर रहे पटवारी की सेवा समाप्त ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH